Dog Attack: सतना में जर्मन शेफर्ड कुत्ते का खौफनाक अटैक, मालिक को जगह-जगह से बुरी तरह काट खाया
सतना 15 अक्टूबर। देश के कई हिस्सों से पालतू कुत्तों के काटने की कई खबरें सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में एक और मामला सतना के अमरपाटन थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां मालिक को ही पालतू कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया है। इस दौरान कुत्ते ने पीड़ित युवक के सर को भी चीर दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत इटमा कोठार निवासी सनी सिंह पर उसी के पालतू कुत्ते ने खौफनाक अटैक कर दिया है। जिसे वह रोज दोनों टाइम खाना खिलाता था। जर्मन शेफर्ड नस्ल के पालतू कुत्ते ने सनी के गर्दन, हाथ, सिर, और चेहरे पर गहरे जख्म दिए। सनी को पहले स्थानीय अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया, लेकिन जब हालत में कोई नहीं सुधरी तो 15 अक्टूबर की दोपहर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां इलाज चल रहा है।

भोपाल से बड़े भाई ने भेजा था डॉग
सनी सिंह ने जानकारी दी कि उसके बड़े पिता के बेटे कप्तान सिंह एयर फोर्स में हैं। 4 दिन पहले कप्तान सिंह ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता भोपाल से गांव भेजा था। उसने सनी से कुत्ते का देखभाल करने को कहा था। लिहाजा सनी ही उसे खाना देता था और देखभाल करता था।

इससे पहले भी घायल को नाखून और दांतों से जख्मी कर चुका था
सनी सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार को घर के बच्चे खेल रहे थे। ई समय कुत्ता खुला घूम रहा था। कुत्ता बहुत खतरनाक किस्म का है और 4 दिनों में देखरेख के दौरान वह कई बार सनी को अपने नाखून और दांतों से जख्म दे चुका था। इसीलिए उसने कुत्ते को बांधने की कोशिश की ताकि बच्चों को कोई नुकसान ना पहुंचाएं। तभी कुत्ता फिर खौफनाक हो गया और उसने सीधे सनी की गर्दन पकड़ ली। किसी तरह गर्दन छूटी तो उसने सनी के हाथ, चेहरे और सिर पर भी हमला कर दिया। घटना की सूचना अमरपाटन थाने में भी दी गई है।

लखनऊ में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालकिन की ही जान ले ली
लखनऊ में 1 पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालकिन की ही जान ले ली है। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। पिटबुल के काटने से 80 वर्षा की उस महिला का पेट, सिर और चेहरा बुरी तरह लहुलूहान हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications