कूनो नेशनल पार्क से परेशान करने वाली खबर, मादा चीता की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से गए एक्सपर्ट

एमपी के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता गंभीर रूप से बीमार हो गई। चीते के इलाज के लिए भोपाल से मेडिकल टीम को भेजा गया है।

Disturbing news from Kuno National Park female cheetahs health deteriorated experts from Bhopal

कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता की तबीयत बिगड़ गई इसके बाद श्योपुर जिले में स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में इमरजेंसी मेडिकल रिस्पांस टीम को तैनात किया गया। सूत्रों के मुताबिक मादा चीता को गंभीर चिकित्सीय हालत में देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि परीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि मादा चीता में निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और गुर्दे की बीमारी के शुरुआती लक्षण मिले हैं।

बताया जा रहा है कि वन विहार नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक अतुल गुप्ता को भोपाल से कूनो नेशनल पार्क भेजा गया है। इस मामले पर राज्य के वाइल्डलाइफ वार्डन प्रमुख जयेश चौहान ने मीडिया को बताया कि चीता ठीक है अन्य अधिकारी ने बताया कि फ्लूइड्स दिए जाने के बाद चीता की हालत अब अच्छी है। पिछले साल 17 सितंबर को इस मादा चीता को साथ अन्य चीजों के साथ एअरलिफ्ट कर कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। मादा चीता धीरे-धीरे भारत में अपने घर में घुल-मिल रहे है यह माता चीता और अन्य चीजें मध्य प्रदेश वन विभाग की निगरानी में हैं।

बता दे कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को नवंबर से 8 चीतों को भारत लाया गया था। जिसमें से 3 नर और दो मादा चीतों को छोटे-बड़े में छोड़ा गया था। इसके बाद इन्हें 5 नवंबर को क्वॉरेंटाइन टाइम पूरा करने के बाद बड़े-बाड़े में छोड़ दिया गया था। गौरतलब है कि नर चीतो ने अपने मूवमेंट और व्यवहार के साथ ही स्वाभाविक रूप से शिकार कर ये साबित कर दिया था कि वे यहां सरवाइव कर रहे हैं, लिहाजा दो मादा चीतों को भी बाडे में छोड़ दिया गया था, लेकिन मादा चीता के बीमार होने से वन विभाग की चिंताएं बढ़ गई।

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि फरवरी से पर्यटक कूनो नेशनल पार्क में चीतों को देख सकेंगे, लेकिन अब मादा चीता के बीमार होने की खबर के चलते इसकी तैयारी पर भी असर पड़ सकता है।

Recommended Video

    श्योपुर : कूनो पार्क में नर चीतों के बाद दो मादा चीतों को भी किया रिलीज, 72 दिन से थे क्वारंटीन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+