दमोह के गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई से कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बौखला गए: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर सियासत गर्मा गई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दमोह में बेटियों को जबरन हिजाब पहनाने और धर्मांतरण करवाने वाले गंगा जमना स्कूल पर अतिक्रमण की कार्रवाई से कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी बौखला गए हैं।
दरअसल दमोह में गंगा जमना स्कूल पर बुलडोजर की कार्रवाई पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई थी। दिग्विजय ने कहा था कि यह कौन से नियम और कानून के तहत बुलडोजर चलाया जा रहा है। कौन सा नियम है? कौन सा कानून है? दिग्विजय ने कहा कि मैं हमेशा इस बात की खिलाफत करता रहा हूं। इस तरह बुलडोजर की कार्रवाई करना बिल्कुल गलत है।

वहीं गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को सनातन धर्म और संतों का अपमान करने की आदत हो चुकी है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा लव जिहाद को लेकर बेटियों को दिए गए संस्कार की बात तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेताओं को अखर गई। नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि लाडली बहना योजना को लेकर बहनों के उत्साह और समर्थन को देखकर दिग्विजय और कमलनाथ अब ऊटपटांग बोल रहे हैं।
Recommended Video
वहीं प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अन्य दलों से संपर्क को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की कई सीटों पर कांग्रेस के पास प्रत्याशी ही नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस अन्य दलों के साथ सीटों को लेकर समझौता कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications