कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा- मोदी है तो हिंदू है, दिग्विजय सिंह ने पूछा- मोदी प्रसंग किस ग्रंथ का हिस्सा

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कथावाचक प्रदीप मिश्रा से पूछा कि मोदी प्रसंग किस धार्मिक ग्रंथ का हिस्सा है,क्योंकि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ से कथा के दौरान कहा था कि मोदी है,तो हिंदू है। वह नहीं

भोपाल, 26 मई। सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा से ज्यादा अपने बयानों के चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही उनका एक बयान इन दिनों राजनीति में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पंडित प्रदीप मिश्रा का 11 महीने पुराना एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कथावाचक से सवाल किया कि मोदी प्रसंग हमारे किस धार्मिक ग्रंथ का अंग है? दरअसल, वीडियो में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि मोदी है, तो हिंदू है। वो नहीं होगा, तो रोओगे। भगवान से प्रार्थना करना कि ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। ले देकर उन लोग मोदी के पीछे पड़े रहते हैं। इसी बयान को लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कथावाचक से सवाल पूछा।

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने क्या लिखा

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने क्या लिखा

पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के पुराने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी से बड़ी विनम्रता से पूछना चाहता हूं कि मोदी प्रसंग हमारे किस धार्मिक ग्रंथ का अंग है? आप कह रहे हैं कि मोदी है तो हिंदू है क्या हिंदुओं का अस्तित्व मोदी जी के जन्म लेने के बाद ही हुआ है? सनातन धर्म, जिसे अब हिंदू धर्म भी कहा जाता है, हजारों साल पुराना है। अनंत है आपके ये वचन हमारे सनातन धर्म, उनकी मान्यता, परंपरा संस्कार और संस्कृति के विरुद्ध है। आप धार्मिक कथा कह रहे हैं या मोदी जी का प्रचार कर रहे हैं?

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर हमला करना शुरू कर दिया।

पूर्व सीएम के इस ट्वीट पर गृह मंत्री मिश्रा ने जमकर हमला बोला

पूर्व सीएम के इस ट्वीट पर गृह मंत्री मिश्रा ने जमकर हमला बोला

जय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कहा कि यह दिग्विजय सिंह वही है जो जाकिर नायक को शांतिदूत कहते हैं। कांग्रेस नेता आचार्य कृष्णन ने दिग्विजय सिंह को संत की उपाधि दी थी। तब दिग्विजय सिंह नहीं बोले थे तब मुस्कुराकर रह गए थे। हिंदू साधु संतों का अपमान इत करने का कोई अफसर अगर दिग्विजय सिंह ने छोड़ा हो तो बताएं। मोदी राम जन्मभूमि का शिलान्यास कर रहे थे, उसकी तारीख पर सवाल उठा दिए थे। ज्योतिषी बन गए थे मोदी हिंदू हृदय सम्राट है कोई संत उनकी तारीफ करता है तो दिग्विजय सिंह को पीड़ा हो जाती है यही दिग्विजय सिंह जी की पीड़ा है, पूरी कांग्रेस घर बैठा दी। 10 साल में एक नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नहीं चुन पाई। इसलिए तो उन्हें कांग्रेस जोड़ो अभियान पर निकाला है।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा, जो देशभक्त है उसकी व्यासपीठ से भी तारीफ होगी

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा, जो देशभक्त है उसकी व्यासपीठ से भी तारीफ होगी

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की ट्यूब पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि कथाकार प्रदीप मिश्रा जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ क्या की, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द हो गया। उन्होंने लिखा कि अगर कोई देवभक्त और देश देशभक्त है, तो उसकी तारीफ तो होगी। वह समाज में भी होगी व्यासपीठ से भी होगी। इसे हिंदू विरोधी कांग्रेस भला कहां से समझेगी।

कांग्रेस के एक नेता ने कथावाचक के बेटे का फेल होने का दावा किया था,जो झूठा निकला

कांग्रेस के एक नेता ने कथावाचक के बेटे का फेल होने का दावा किया था,जो झूठा निकला

अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बेटे के पास और फेल होने को लेकर खबरें चल रही थी। जिसमें जी और कांग्रेस के एक नेता ने प्रदीप मिश्रा के बेटे का कक्षा आठवीं में फेल होने का दावा किया था। बाद में फिर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने अपने बेटे की पास होने की मार्कशीट दिखाकर इस दावे को झूठा बताया था। और कहा था कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है मैं जल्द इसका खुलासा करूंगा।

कौन हैं कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

कौन हैं कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

मध्यप्रदेश के सीहोर के रहने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा एक मशहूर कथावाचक, गायक और आध्यात्मिक गुरु है। प्रदीप मिश्रा के ज्यादातर प्रवचन कथा शिव पुराण से संबंधित होते हैं। प्रदीप मिश्रा का जन्म 1980 में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में हुआ था। इसलिए उन्हें सीहोर के बाबा के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में उनकी उम्र 42 वर्ष है। उनके परिवार में माता-पिता उनके दो भाई व उनकी बीवी और उनके बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बेटे राघव की मार्कशीट, सच्चाई आई सामने!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+