तीन राज्यों में छपाक टैक्स फ्री, भाजपा नेता भार्गव बोले-दीपिका पोर्न फिल्म बनाती तब भी यही करती सरकार

भोपाल। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जहावर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रदर्शनकारियों के बीच जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमा भी नहीं कि अब उनकी फिल्म 'छपाक' के टैक्स फ्री होने पर राजनीति शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दीपिका पादुकोण की 'छपाक' को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। भार्गव के बयान की न केवल हर तरफ निंदा हो रही है बल्कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में खेल और उच्च शिक्षामंत्री जीतू पटवारी ने जवाब भी दिया है।

 भार्गव के बयान पर पटवारी का जवाब

भार्गव के बयान पर पटवारी का जवाब

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि दीपिका पादुकोण अगर पोर्न फिल्म में अभिनय करती तो भी सरकार उसे भी टैक्स फ्री कर देती? वहीं, इस मामले में खेल और उच्च शिक्षा मंत्री ने जीतू पटवारी ने जवाबी बयान दिया है कि गोपाल भार्गव दिग्गज नेता हैं। एक विपक्षी की सकारात्मक भूमिका निभाने का उन पर दायित्व है। 'छपाक' फिल्म की कहानी एक बच्ची पर तेजाब फेंकने से जुड़ी है। आम लोगों में 'छपाक' फिल्म का पॉजिटिव रिएक्शन हो इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है।

 भाजपा की सोच सबके सामने-पटवारी

भाजपा की सोच सबके सामने-पटवारी

मंत्री जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि गोपाल भार्गव ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। मेरा मानना है कि राजनीतिक व्यक्ति भी एक इंसान ही होता है। तेजाब से झुलसी हुई एक बेटी पर बनी कहानी को टैक्स फ्री किया है। उसके लिए बीजेपी की सोच जनता के सामने है। जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर कहा कि वह हमेशा माफियाओं के पक्ष में जो नेता बोलते हैं। उनके पक्ष में बोलने लग जाते हैं। वह अपना पद छोड़ने के बाद बहुत ही विचलित हैं।

 छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 'छपाक' टैक्स फ्री

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 'छपाक' टैक्स फ्री

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने ​दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को टैक्स फ्री किया है। 'छपाक' की ​कहानी दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन संघर्ष पर आधारित है। 1 जून 1990 को जन्मी पर लक्ष्मी अग्रवाल 2005 में जब 15 वर्ष की थीं तब 32 वर्षीय नदीम खान उनसे शादी करना चाहता था। इनकार करने पर उसने लक्ष्मी पर एसिड फेंक दिया था। किसी और 'लक्ष्मी' के साथ ऐसा ना हो इसके लिए लक्ष्मी अग्रवाल एसिड हिंसा और एसिड की बिक्री के खिलाफ देश में अभियान भी चला चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+