धोती-कुर्ता में खेला गया क्रिकेट, संस्कृत में की गई कॉमेंट्री, राजधानी में शुरू हुआ महर्षि कप : Bhopal Cricket
भोपाल के अंकुर मैदान में इन दिनों महर्षि कप में खिलाड़ी धोती-कुर्ते में क्रिकेट ग्राउंड पर रन के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। मैच के दौरान कॉमेंट्री भी संस्कृत में की जा रही है।
राजधानी भोपाल में अलग अंदाज में क्रिकेट देखने को मिल रहा है। अमीर खान की फिल्म "लगान" से पहले शायद ही किसी ने धोती-कुर्ते में क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ियों को को देखा होगा। लेकिन भोपाल के अंकुर स्टेडियम में इन दिनों महर्षि कप में खिलाड़ी धोती-कुर्ते में क्रिकेट ग्राउंड पर रन के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कॉमेंट्री भी संस्कृत में की जा रही है। भोपाल में पहली बार देसी अंदाज में क्रिकेट खेला जा रहा है। क्रिकेट की पिच पर खिलाड़ी लोग और टीशर्ट की जगह धोती कुर्ता पहन कर बॉलिंग और बैटिंग कर रहे है। अंपायर भी धोती कुर्ता पहन कर संस्कृत में अंपायरिंग कर रहे हैं। खिलाड़ियों को इस तरह देसी अंदाज में क्रिकेट खेलता देख दर्शक भी रोमांचित हो रहे हैं। जानिए धोती कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलने के पीछे की कहानी...

₹21 हजार का इनाम
भोपाल में बीजेपी खेल प्रकोष्ठ ने बुधवार से तीन दिवसीय महर्षि कप टूर्नामेंट अंकुर स्पोर्ट्स ग्राउंड पर प्रतियोगिता आयोजन किया है। जिसमें संस्कृत भाषा में ही सभी चीजों को किया जा रहा है। 6 जनवरी तक चलने वाले महा ऋषि कप टूर्नामेंट में भोपाल उज्जैन, सीहोर, रायसेन समेत प्रदेश की 12 टीमें शामिल हुई हैं। इनमें से जो इस प्रतियोगिता को जीतेगा उसे ₹21 हजार का इनाम के साथ ट्रॉफी पुरस्कार भी दिया जाएगा। वह विजेता को ₹11 हजार व ट्रॉफी मिलेगी। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को ₹5100 की राशि दी जाएगी।
Recommended Video

वैदिक मंत्रों के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ
भोपाल के अंकुर स्टेडियम पर सुबह 11:15 बजे मंत्रोच्चार के साथ महा ऋषि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में क्रिप्स के चेयरमैन श्रीकांत पाटिल, बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, भगवानदास सबनानी, खादी ग्राम उद्योग के जितेंद्र कटारिया, संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी उपस्थित रहे।

2 साल से खेला जा रहा है यह टूर्नामेंट
बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के संरक्षक शिवम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पंडित अंकुर शास्त्री एवं अभिषेक शास्त्री के मार्गदर्शन में अंकुर खेल मैदान 6 नंबर पर बेदी ब्राह्मणों द्वारा धोती कुर्ते में क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आयुर्वेदिक ब्राह्मण क्रिकेट खेले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया। ये टूर्नामेंट टेनिस बॉल से खेला जा रहा है और एक मैच 10 ओवर का होता है।

धोती-कुर्ता पहनने पर गर्व
भारतीय पारंपरिक कपड़ों में क्रिकेट खेले जाने के सवाल पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि विदेशी लोगों ने यह तय कर दिया कि लोवर और टीशर्ट पहनकर ही क्रिकेट खेला जाएगा। भारतीय परिधानों में भी योद्धा पैदा हुए हैं। हमारा देश तो मलखंभ का देश है। उसमें तो कोई विदेशी कपड़े नहीं पहना है। हमारे से इस कप का उद्देश्य हमारी संस्कृति पर गर्व करना है।

संस्कृत भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास
इसमें संस्कृत विद्यालय के बच्चे जो वेद आचार्य और कर्मकांडी ब्राह्मण हैं, वे भी शामिल हुए। इसमें भागवत आचार्य जी आए हैं। इस कार्यक्रम के चलते संस्कृत भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता से हम सबको तन, मन, बुद्धि और आत्मा का सुख मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications