COVID-19 Madhya Pradesh : भोपाल में कोरोना के 45 केस, तीन दिन का कर्फ्यू

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोविड-19 वायरस तेजी से फैल रहा है। प्रदेश के 10 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब तक सुरक्षित रही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी अब कोरोना वायरस से अछूती नहीं है। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। रविवार रात को यहां पर एक मरीज की मौत भी हुई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर की तर्ज पर भोपाल में भी तीन दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

coronaVirus Positive case update of Bhopal Madhya pradesh

बता दें कि भोपाल में रविवार को 23 केस और सोमवार को 5 नए केस सामने आए। ये पांचों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। वहीं, रविवार को भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती मरीज नरेश खटीक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी मौत हो गई।

भोपाल में अब तक सामने आए कोरोना वायरस के मरीजों में 13 लोग ​तबलीगी जमात और 10 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 5 अप्रैल को जारी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार, मध्य प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना वायरस पांव पसार चुका है जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव इंदौर में थे। वहां इनकी संख्या 135 थी। 18 मरीजों की संख्या के साथ भोपाल दूसरे नंबर पर था। मध्य प्रदेश में 13 मौतें हो चुकी थी, जिसमें 9 सिर्फ इंदौर में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+