मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.22 फीसदी तक रह गई

भोपाल, 16 जून। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण की दर घटकर अब 0.22% हो गई है। जबकि रिकवरी दर 98.4% पर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश में कोरोना के मंगलवार को 72,087 हजार टेस्ट हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 463 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि नए केस 160 आए हैं।

Corona virus infection rate reduced to 0.22 percent in Madhya Pradesh

कुल एक्टिव केस अब 3273 हैं। 22 जिलों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन के प्रति देश में अफवाह फ़ैलाने वालों ने जघन्य अपराध किया है। ये लोग मानवता के दुश्मन हैं। मध्य प्रदेश सरकार 1 से 3 जुलाई तक संजीवनी रूपी वैक्सीन को लेकर महाअभियान चला रही है।

मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण की स्थिति में राहत और संभावित तीसरी लहर की आशंका के प्रति सावधानी के साथ अनलॉक की ओर कदम बढ़ा रहा है। तीसरी लहर को लेकर सरकार पूरी तरह सचेत है। हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना है। लोगों से आग्रह है कि स्वयं सावधानी रखें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

अल्पसंख्यकों का आत्मविश्वास खो चुकी है कांग्रेस

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस देश में अल्पसंख्यकों का विश्वास भी खो चुकी है। हाल में प. बंगाल, केरल में हुए चुनाव इसका प्रमाण हैं। उसकी नजर में वे एक वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं हैं। अल्पसंख्यक ये हकीकत जान चुके हैं। कांग्रेस कितना भी पाखंड कर ले अब उसे उत्तर प्रदेश में भी अल्पसंख्यकों के वोट नहीं मिलने वाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+