अस्पताल में उपचार करवा रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले कोरोना पॉजिटिव विधायक
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 26 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। खुद सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मुख्यमंत्री चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल में उपचाराधीन है। सीएम के अलावा टिकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी और उनकी पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

विधायक गिरी और उनकी पत्नी ने चिरायु अस्पताल में इलाज करवा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद से लोगों में चर्चा है कि कोरोना पॉजिटिव दोनों के बावजूद मुख्यमंत्री और विधायक का इस तरह से मेल मिलाप उचित नहीं है। यह एक-दूसरे के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
एमपी में रविवार को कोरोना के 874 नए मामले आए सामने
बता दें, मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 874 नए मामले सामने आए। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,800 हो गई। भोपाल में रविवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 205 नए मामले सामने आए। एक दिन में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 811 हो गई। रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस से भोपाल में 4, रायसेन में 2 और इंदौर, सागर, मंदसौर, धार, बैतूल और दतिया में एक-एक मरीज की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications