Bhopal News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बोले- 1 मिनट में भाषण खत्म नहीं करूंगा चाहे जेल भेज दो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल खड़गे के भाषण के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा ने उन्हें तीन बातों का दरअसल प्रचार के आखिरी दिन टाइम होने पर शर्मा उन्हें जल्द भाषण पूरा करने के लिए कह रहे थे और इसके लिए शर्मा उन्हें तीन बार टोका। जिस पर खड़के ने कहा कि 1 मिनट में तो भाषण पूरा नहीं होगा चाहे मुझे जेल भेज दो।

बता दे राजधानी भोपाल में प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे जहां पर उन्होंने भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरीकरण के लिए जनसभा की। इस दौरान लड़के ने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलते हैं। 15 लाख रुपए देने की बात कही थी मिले क्या? हर साल 2 करोड़ नौकरियां कहां है?

Congress President mallikarjun kharge said I will not finish my speech in 1 minute even if I send you to jail

2024 में गद्दी से बाहर कर देंगे

खड़गे ने कहा कि 18 साल में इन्होंने व्यापम घोटाला किया एग्जाम पेपर ले किया। बीजेपी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, गरीबों का सत्यानाश, हमारी सरकार आने पर घोटाले की इंक्वायरी करेगी। खड़गै ने कहा है कि विकास की ताकत भाजपा में नहीं है। हम आपको 2024 में गद्दी से बाहर कर देंगे। 17 नवंबर को यह महा से शिवराज सिंह चौहान भी जाएंगे।

मध्यप्रदेश का चुनाव बहुत ही अहम चुनाव है। मैं कर्नाटक से आता हूं। इससे पहले वहां पर भी मोदी ने बहुत कोशिश की। वो वोटों के लिए गली-गली फिरते रहे। आज मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं, लेकिन जनता उनकी तरफ देख नहीं रही है।

मोदी साहब गालियां देने वाले मशहूर नेता: मोदी कहते हैं कि कांग्रेस वाले मुझे गालियां देते हैं। गालियां देने वाले तो आप हैं। गांधी परिवार से लेकर नेहरू और राहुल गांधी सबको गालियां देने वाले मशहूर नेता हमारे मोदी साहब हैं। आपकी करतूत ऐसी है कि लोग आपकी सूरत नहीं देखना चाहते हैं।

बीजेपी ने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया

बीजेपी ने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, संविधान बनाने में भी तुम्हारी कोई भूमिका नहीं है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान बनाया। तुम्हारे लोग तो संविधान के खिलाफ थे। महिलाओं को, गरीबों को वोटिंग का हक देने के लिए भी वो तैयार नहीं थे।

मुझे एक्सप्रेस के जैसे जाना पड़ेगा: खड़गे के भाषण के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें टोकते हुए कुछ कहा। इस पर खड़गे ने कहा कि 'बोलूंगा भाई, समय तो तुम 6 बजे तक का लिए हो, ठीक है फिर मुझे एक्सप्रेस के जैसे जाना पड़ेगा'

अगर मुझे जेल भी भेजते है तो भेजने दो: कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा ने दूसरी बार फिर कुछ कहा। जिस पर खड़गे ने कहा कि एक मिनट में भाषण खत्म करना मुश्किल है। अगर मुझे जेल भी भेजते है तो भेजने दो। दो मिनट ज्यादा करो।

बता दे मल्लिकाअर्जुन खड़गे के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अवनीश भार्गव, भोपाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष आदरणीय अरुण श्रीवास्तव, फायर ब्रांड नेत्री अलका लांबा भोपाल जिला ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+