Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस किसानों पर बहा रही मगरमच्छ के आंसू! सचिन यादव पर भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी का तीखा हमला

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पूर्व कृषि मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सचिन यादव द्वारा मोहन सरकार को किसान विरोधी बताए जाने पर बेहद आक्रामक पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस और सचिन यादव पर तीखे शब्दों में निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को किसानों की चिंता नहीं है और वे केवल झूठ व भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं।

डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन यादव किसानों के नाम पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और मध्य प्रदेश का किसान यह अच्छी तरह जानता है कि कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में किसानों के साथ केवल धोखा, छल और कपट किया है। कांग्रेस ने हमेशा किसान कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोला है और जनता को गुमराह करने का काम किया है।

Congress farmers BJP spokesperson Durgesh Keswani launches a scathing target on Sachin Yadav

भाजपा प्रवक्ता ने कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस एक भी ऐसा किसान सामने लाकर दिखाए, जिसका 2 लाख रुपए तक का कर्ज वास्तव में माफ किया गया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी को सिर्फ चुनावी हथकंडे के रूप में इस्तेमाल किया और सत्ता में आते ही अपने वादों से मुंह मोड़ लिया।

डॉ. केसवानी ने तीखे लहजे में कहा कि कांग्रेस यह बात अच्छी तरह समझ ले कि झूठ और भ्रम फैलाने से राजनीति नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने सच में किसानों की कर्ज माफी की होती, तो आज वह विपक्ष की बेंच पर बैठी नहीं होती। कांग्रेस की असलियत किसान पहचान चुका है और इसी कारण उसे बार-बार जनता ने नकारा है।

उन्होंने कृषि विकास को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सचिन यादव अपने कार्यकाल की कृषि विकास दर और भाजपा सरकार के समय की कृषि विकास दर का खुद आंकलन कर लें। भाजपा सरकार के समय प्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और यही कारण है कि भाजपा छह बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त कर चुकी है।
डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि भाजपा सरकार सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि MSP के माध्यम से किसानों के हितों के लिए लगातार काम किया जा रहा है और भाजपा सरकार किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए शब्द-ज्ञान और विकास के मंत्र का अक्षरशः पालन कर रही है। सरकार का फोकस गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर है और इसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। गरीबों के कल्याण, युवाओं के भविष्य निर्माण और अन्नदाताओं के हितों की रक्षा को सरकार ने अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है। नीतियां और योजनाएं इसी सोच के साथ लागू की जा रही हैं।

अपने बयान के अंत में डॉ केसवानी ने साफ शब्दों में कहा कि किसान पहले भी भाजपा के साथ था, आज भी भाजपा के साथ है और आने वाले समय में भी भाजपा के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना भी झूठ फैलाने की कोशिश करे, किसान सच्चाई जानता है और भाजपा पर उसका भरोसा अडिग है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+