MP Election 2023: गंजबासौदा विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के करोड़पतियों के बीच होगा कांटे का मुकाबला

MP News: मध्य प्रदेश की विदिशा जिले की गंजबासोदा विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दरअसल, गंजबासोदा से भाजपा ने हरीसिंह रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है, जो 8 करोड़ 31 लाख रुपए के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं कांग्रेस से करोड़पति प्रत्याशी निशंक जैन के पास 21 करोड़ 95 लाख की चल-अचल संपत्ति है।

निशंक जैन भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रघुवंशी से करीब ढाई गुना ज्यादा अमीर है। संपत्ति की जानकारी भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्रों में दी है। मालूम हो भाजपा के हरि सिंह और कांग्रेस के निशंक जैन दूसरी बार चुनाव के रण में है। इसके चलते हुए साल 2013 में आमने-सामने थे। तब निशंक ने हरी सिंह को पराजित किया था अब 10 साल बाद फिर दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशी अपने राजनीतिक जीवन में एक-एक बार हार का सामना कर चुके हैं।

There will be close contest between millionaires of BJP and Congress in Ganjbasoda assembly

भाजपा उम्मीदवार के पास 24 तोला सोना

गंजबासोदा से भाजपा उम्मीदवार हरि सिंह रघुवंशी और उनकी पत्नी कृष्णा बाई के पास कुल 24 तोला सोना है। इसमें चार 4 तोला हरिसिंह के पास और 20 तोला पत्नी कृष्णाबाई के पास है। इसके अलावा भाषा प्रत्याशी में नगदी के तौर पर 39 हजार 200 रुपये होना बताया है। चल संपत्ति में 40 लाख 93 हजार 628 रुपए और अचल संपत्ति 5 करोड़ 20 लाख रुपए की दर्शीई है, वहीं पत्नी की चल संपत्ति 11 लाख 55000 और अचल संपत्ति दो करोड़ 65 लख रुपए की बताई है। भाजपा प्रत्याशी के पास शास्त्र के रूप में एक 312 बोर की रायफल और एक रिवाल्वर भी है हरिसिंह पर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्ति 21 करोड रुपए

कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन और उनकी पत्नी नंदिनी जैन की कुल चल-अचल संपत्ति 21 करोड रुपए 95 लाख की है। निशंक ने नगदी के तौर पर खुद के पास 1 लाख 71 हजार रुपये होना बताया है। वहीं चल संपत्ति के रूप में एक करोड़ 59 लाख रुपये 972 और अचल संपत्ति की कीमत 14 करोड़ 8 लख रुपए बताई है। वहीं पत्नी नंदिनी जैन के पास एक करोड़ 18 लाख रुपए की चल और 5 करोड 5 करोड़ 33 हजार की अचल संपत्ति है। निशंक पर 4 लाख 67000 और पत्नी नंदिनी पर बैंकों का 99 लाख 35 हजार रुपए का कर्ज है। निशंक के पास भी शास्त्र के रूप में एक रिवाल्वर है उन पर तीन आपराधिक मामले न्यायालय में पंजी बजे जिसे उन्होंने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होना बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+