Bhopal News: नामी होटल के ब्रेकफास्ट में निकले कॉकरोच-कीड़े, खाद्य अधिकारी बोले- शिकायत पर लेंगे सख्त एक्शन
Bhopal News: राजधानी भोपाल के बड़े-बड़े होटलों में किस प्रकार से लापरवाही बढ़ती जा रही है, इसकी खबरें आए दिन सामने आती रहती है। ताजा मामला भोपाल के अमर पैलेस होटल से सामने आया है। यहां ब्रेक फास्ट में कॉकरोच और कीड़े निकले हैं।
खाद्य पदार्थों में कीड़े और कॉकरोच मिलने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले डीबी मॉल में भी एक रेस्टोरेंट में फास्ट फूड खाने के दौरान कॉकरोच निकालने का मामला सामने आया था, तब खाद्य विभाग ने कार्रवाई के लिए सैंपल भी लिया था।

ताजा मामला भोपाल के एमपी नगर स्थित होटल अमर पैलेस का है जहां पर क्षितिज धवले नमक एक शख्स रूम नंबर 298 में रुका हुआ था। क्षितिज को सुबह ब्रेक फास्ट दिया गया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। क्योंकि इसमें कॉकरोच के साथ कुछ कीड़े भी निकले। धवले ने तुरंत इसकी शिकायत होटल मैनेजमेंट से की और ऐसी घटना पर सख्त नाराजगी जाहिर की।
शहर की कई होटलों में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। खाद्य प्रशासन की टीम द्वारा जांच में किचन में गंदगी मिलना आम बात है। कई होटलों में मसाले और खाद्य सामग्री में भी मिलावट पाई गई है। अभी एक प्रसिद्ध नॉनवेज होटल में भी खासी गंदगी मिली थी, अधिकारी द्वारा नोटिस भी दिया गया था। इसके बावजूद रेस्टोरेंट इस तरह के कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं।
शिकायत मिलने पर खाद्य अधिकारी लेंगे सख्त एक्शन
भोपाल जिला मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि यदि खाद्य सामग्री में कॉकरोच मिला तो इस पर सख्त एक्शन लेंगे। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है हाल में ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर जांच अभियान भी चलाया गया यहां पर शिकायत मिलने वाले स्थान पर ऑचक निरीक्षण भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications