लव जिहाद पर बनी 'द केरला स्टोरी' मूवी देखेंगे CM शिवराज, कैबिनेट के मंत्री भी होंगे शामिल: डॉ नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कैबिनेट आज शाम को सामूहिक रूप से फिल्म "द केरला स्टोरी" देखने के लिए जाएगी।

The Kerala Story Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूरी कैबिनेट के साथ लव जिहाद पर बनी मूवी 'द केरल स्टोरी' देखेंगे। भोपाल के अशोका लेकव्यू के ओपन थिएटर में सीएम शिवराज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रात 8 बजे मूवी देखने जाएंगे। इससे पहले 11:30 कैबिनेट की बैठक शुरू होगी।
Recommended Video
बता दे मध्यप्रदेश में 'द केरला स्टोरी' मूवी को टैक्स फ्री किया जा चुका है इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी कैबिनेट के साथ यह फिल्म देख चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस मूवी को टैक्स फ्री किया हुआ है। एमपी में टैक्स फ्री करने को लेकर कई विवाद भी सामने आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मूवी देखने इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन भी साथ जाएंगे।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो जिहादी लव को हथियार बनाते हैं और लव के नाम पर जिहाद करते हैं। उनके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने पहले ही कानून बना रखा है, लेकिन 'द केरला स्टोरी' जो लव जिहाद पर आधारित है। इसको देखने की बाद कई अलग विषय, एंगल और वास्तु सामने आएंगे और ध्यान भी आकर्षित होगा। इसलिए आज मध्य प्रदेश की पूरी कैबिनेट द केरला स्टोरी फिल्म देखने जाएगी।
वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म लोगों को शिक्षित और जागरूक करती है बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म की कहानी स्टोरी फिल्म की कहानी लव जिहाद पर केंद्रित है। सीएम ने कहा कि यह मूवी आतंकवाद, धर्मांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जेहाद के जाल में फंस जाती है, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवादी के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है।
बता दे द केरला स्टोरी फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। जानकारी के अनुसार अब तक फिल्म ने सिर्फ 9 दिन में ही 100 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई कर ली है। इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई पठान, तू झूठी मैं मक्कार, और किसी का भाई किसी की जान जैसी मूवी ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications