MP की पहली सबसे बड़ी किचन का उद्घाटन करेंगे CM शिवराज, सरकारी स्कूलों के 48 हजार बच्चों को मिलेगा खाना
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और पहली अक्षय पात्र की रसोई का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश की पहली मैकेनाइज्ड किचन का उद्घाटन करेंगे। बता दे प्रदेश में संचालित सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील यानी दोपहर के भोजन को लेकर कई प्रकार की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इसके कारण अक्सर स्थानीय प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग परेशान रहता है, लेकिन अब राजधानी भोपाल से सरकारी स्कूलों के बच्चों को हाइजीनिक तरीके से बनाया गया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जानिए प्रदेश की सबसे बड़ी किचन के बारे में.....

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी किचन
अक्षय पात्र फाउंडेशन ने भोपाल के शाहपुरा में मध्य प्रदेश की पहली मैकेनाइज्ड किचन की शुरुआत की है। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने मंडीदीप एचपी जीके सीएसआर फंड से इस हाईटेक किचन सेटअप को तैयार किया है। अक्षय पात्र फाउंडेशन भोपाल के मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह देश की 66 भी और मध्य प्रदेश की पहली मैकेनाइज्ड किचन है,जिसे अक्षय पात्र फाउंडेशन ने तैयार किया है। अक्षयपात्र फाउंडेशन अब तक देश में 65 इस तरह की किचन तैयार कर चुका है।

20 हजार रोटियां प्रति घंटे बनकर होंगी तैयार
अक्षय पात्र फाउंडेशन भोपाल के मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन की किचन में पूरा खाना हाइजीनिक तरीके से बनाया जाता है। इस किचन में सब्जियां छीलने काटने से लेकर आटा गूंदने और रोटियां सेकने तक पूरा प्रोसेस मशीनों के जरिए होगा। किचन में लगी मशीन 1 घंटे में करीब 20 हजार रोटियां बना सकती है। एक बार में 12 हजार लीटर दाल और 125 किलो चावल को पकाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किचन में काम करने के लिए लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी की आवश्यकता पड़ेगी।

12 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई बड़ी किचन
अक्षय पात्र फाउंडेशन अब तक देश में 60 से ज्यादा रसोईया तैयार कर चुका है। भोपाल के शाहपुरा में बनाई गई इस किचन की लागत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फाउंडेशन के मैनेजर ने बताया कि यह रसोई करीब 2 साल पहले बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन कोविड के संकट के कारण स्कूलों के बंद होने के चलते इसकी शुरूआत नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रति छात्र भोजन पर 7 रुपए के अलावा मंडीदीप एचपी जी लागत का पैसा 3 साल तक मुहैया कराएगा। भोपाल की शाहपुरा थाने के पीछे करीब 1 एकड़ जमीन में ये किचन बनाई गई है।

राजधानी के सरकारी स्कूलों में करीब 48 हजार बच्चों को मिलेगा गर्म खाना
अक्षय पात्र फाउंडेशन के भोपाल सेंटर के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ से लेकर मंडीदीप भोपाल जिले की 40 किलोमीटर की सीमा में करीब 900 सरकारी स्कूल है। जिसमें करीब 48000 बच्चों को रोजाना पका हुआ गर्म खाना उपलब्ध करवाया जाएगा किचन से स्कूल तक भोजन पचाने के लिए करीब 19 लोडिंग वैन तैनात रहेंगी।
Recommended Video
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications