तिरंगे पर राजनीति को लेकर CM शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'देख रहा है बिनोद'

भोपाल, 5 अगस्त। 'देख रहा है बिनोद'....! पंचायत वेबसीरीज का यह डायलॉग इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। इस पर तरह-तरह मीम्‍स व रील्‍स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस संवाद के माध्‍यम से कांग्रेस पर पर तंज कसा है। तिरंगा अभियान पर कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्विटर पर लिखा, 'देख रहा है विनोद'...ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं।

Recommended Video

    MP के CM Shivraj बोले देख रहा है Binod, किस पर मारा पंचायत वाला ये Dialogue | वनइंडिया हिंदी | *News
    Shivraj Singh Chouhan

    हर घर तिरंगा अभियान

    मध्य प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जहां एक तरफ सुबह के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान खून-पसीने की कमाई से राष्ट्रीय झंडा खरीदने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस ने मुफ्त तिरंगा झंडा बांटने का एलान किया है। इसको लेकर शुरू हुई सियासी गर्मागर्मी के माहौल में मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर पंचायत वेबसीरीज के डायलॉग 'देख रहा है ना विनोद' जरिए तंज कसा है।

    कांग्रेस मुक्त में बांटेगी तिरंगा झंडा

    बता दें कि मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तिरंगा झंडा बेचने को लेकर सवाल उठाएं हैं। मध्य प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय झंडा को बेचना ठीक नहीं है। उनकी पार्टी 15 अगस्त के अवसर पर लोगों को मुफ्त में झंडे देने और महापुरुषों की तस्वीरें बांटेगी।

    कांग्रेस नेताओं के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। इससे इतर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोगों को अपनी खून पसीने की कमाई से अपने घरों पर झंडे लगाने चाहिए। कांग्रेस के मुफ्त में झंडे बांटने के आह्वान को सीएम ने नादानी बताया है। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीएम शिवराज ने भी गुरुवार को राष्ट्रीय तिरंगा खरीदा।

    इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए शिवराज ने लिखा, मैंने आज स्व-सहायता समूह की अपनी बहनों से राष्ट्रीय झंडा खरीदा है। आप भी अपने आसपास की सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों से राष्ट्र के गौरव और सम्मान के प्रतीक झंडा को खरीदिए। साथ ही पड़ोसियों, मित्रों और रिश्तेदारों को भी झंडा लेने के लिए प्रेरित कीजिए। सभी प्रदेशवासियों से मेरा निवेदन है कि 13 अगस्त से आप #HarGharTiranga फ्लैग जरूर फहराएं। यह अभियान हम सबके मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रसार करेगा। हम यह संकल्प भी लें कि अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्र के प्रति हम अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे।

    बताते चलें कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर झंडा फहराया जाएगा। सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। इस अभियान की समीक्षा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव को नए तरीके से मनाने का फैसला किया है और हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक ले जाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+