यूपी के बाद 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार, CM शिवराज ने कहा- प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी

भोपाल। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को खुद इस बात की पुष्टि की है। सीएम कार्यालय ने शिवराज सिंह चौहान के हवाले से एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि राज्य सरकार प्यार की आड़ में होने वाले जबरन धार्मिक धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए एक कानून ला रही है। हरियाणा, कर्नाटक और कई अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी लव जिहाद पर कानून लाने की कवायद चल रही है।

CM Shivraj Singh Chouhan says Govt In Process of Bringing Love Jihad Law

प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी: सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ''कुछ लोग भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर कर लेते हैं। बाद में धर्मांतरण का कुचक्र रचते हैं। हम ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून बना रहे हैं। प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी।'' रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश कैबिनेट में कानून का मसौदा पास हो चुका है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विधानसभा का शीतकालीन सत्र है। मध्य प्रदेश सरकार विधानसभा सत्र के दौरान धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2020 को पास कराने की तैयारी में है।

यूपी में लव जिहाद के खिलाफ के बना कानून

बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान ऐलान किया था कि प्रदेश में लव जिहाद को लेकर एक कानून लाया जाएगा। कैबिनेट ने 24 नवंबर को "गैर कानूनी धर्मांतरण विधेयक" को मंजूरी दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण पर रोक से जुड़े अध्यादेश को मंजूरी दे दी। सरकार का कहना है कि इस कानून का मकसद महिलाओं को सुरक्षा देना है। हरियाणा, कर्नाटक और कई अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी लव जिहाद पर कानून लाने की कवायद चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+