MP News: रणदीप सुरजेवाला के बयान पर सियासत, CM Shivraj ने सोनिया और राहुल गांधी से पूछा ये सवाल
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है। वहीं देश में भी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को अब अब कुछ ही वक्त शेष बचा हुआ है। इस बीच अब सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में रुके हुए नजर आ रहे हैं, जहां हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक रैली में विवादित बयान दे डाला, जिसमें उन्होंने बीजेपी को वोट देने वाले लोगों की तुलना राक्षस से की है।
हरियाणा के कैथल में आयोजित जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान रंजीत सुरजेवाला ने यह बात प्रदर्शन में कही है। वहीं अब सुरजेवाला के दिए बयान पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग "राक्षस" हैं? सोनिया गांधी और क्या कहते हैं राहुल गांधी का मानना है? क्या आप जनता को "राक्षस" मानते हैं?

सीएम शिवराज ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। कांग्रेस नेता जनता को "राक्षस" कह रहे हैं। क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग "राक्षस" हैं? सोनिया गांधी और क्या कहते हैं राहुल गांधी का मानना है? क्या आप जनता को "राक्षस" मानते हैं? भाजपा जनता को "भगवान" मानती है। मैं हमेशा कहता हूं कि मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, वहां रहने वाली जनता मेरी भगवान है, और हम उस भगवान के पुजारी हैं। आप खुद को भगवान मानते हैं। क्या यही आपकी 'मोहब्बत की दुकान' है?'
सुरजेवाला ने कही ये बात
हरियाणा के कैथल में आयोजित कांग्रेस जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने मंच से ही बीजेपी और जेजेपी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी और जेजेपी को वोट देते हैं और बीजेपी समर्थक हैं, वे राक्षसी प्रवृत्ति के हैं, मैं महाभारत की इस भूमि से आज उन्हें श्राप देता हूं। वहीं अब रणदीप सुरजेवाला के दिए इस बयान को लेकर सियासत का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां बीजेपी अब रणदीप सुरजेवाला के दिए बयान पर आक्रोश व्यक्त कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: BJP कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, झूठ फैलाने का लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications