PM Modi MP Visit: मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में CM शिवराज बोले- मोदी नाम एक मंत्र बन गया

Pm Modi Bhopal News: भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया और ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ता हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी नाम एक मंत्र बन गया है। आज हर देश मोदी मंत्र का उच्चारण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद का सपना साकार हो रहा है। भारत विश्व गुरु होगा। 2024 में भी ऐतिहासिक जीत से मोदी जी देश और दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

बता दे PM नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश के लिए दो वंदे भारत ट्रेन भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर है। बाकी तीन वंदे भारत ट्रेन रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा-मुंबई है, जिन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

बूथों के सशक्तिकरण का विचार भी प्रधानमंत्री की तरफ से निकला: नड्‌डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि 'जब पार्टी की बात आती है, तो प्रधानमंत्री कभी भी हमें समय देने से मना नहीं करते। वे कुशल प्रशासक के साथ संगठन के अच्छे संगठक भी हैं। पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।' नड्‌डा ने कहा, 'हमने हर लोकसभा में 100 और हर विधानसभा में 25 बूथ ऐसे निकाले, जहां हम कमजोर थे। इन बूथों के सशक्तिकरण का विचार भी प्रधानमंत्री की तरफ से निकला।' नड्डा ने कहा, 'आज भारत ब्रिटेन को ओवरटेक कर 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

CM Shivraj singh chauhan said in my booth, strongest program - Modi has become a mantra

भारत की गरीबी 22% से घट कर 10% हो गई: जेपी नड्‌डा

जेपी नड्‌डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। इंटरनेशनल मॉन्टेरी फंड बताता है कि भारत की गरीबी 22% से घट कर 10% हो गई है। अति गरीबी 1% से भी कम हो गई है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है तो दुनिया भी भारतीय जनता पार्टी को जाने, इसलिए हमने KNOW BJP कार्यक्रम जारी किया है।' नड्‌डा ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम गरीबी कल्याण योजना, अन्न योजना, किसान कल्याण योजना का जिक्र भी किया।

मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा बयान

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में मध्यप्रदेश की धरती की बहुत बड़ी भूमिका है। उभरती भाजपा को दुनिया को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में इस धरती की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए ऐसी ऊर्जावान मप्र की धरती पर 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है। गौरव हो रहा है। कुछ देर पहले मुझे देश के 6 राज्यों का जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला है।

मैं मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बधाई देता हूं। एमपी को विशेष बधाई दूंगा। यहां एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत के सफर का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर और रानी कमलापति से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक, सुविधा संपन्न होगा।

नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप जो मेहनत करते हैं, उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं। जब अमेरिका और मिस्त्र में था तब भी ये जानकारी मिलती रहती थी। इसलिए वहां से आने पर सबसे पहले आप लोगों से मिलना मेरे लिए ज्यादा सुखद और आनंददायक है। बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+