CM शिवराज सिंह चौहान बोले-राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ भी नहीं, फिर भी हटा रहे मुख्यमंत्री

बुरहानपुर, 16 अक्टूबर। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कई जिलों के दौरे पर हैं। इनमें बुरहानपुर, खण्डवा और देवास जिले शामिल हैं। यहां पर दोपहर से 12 बजे छह बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान आमसभा, नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं।

CM

Recommended Video

    Rahul Gandhi फिर बन सकते हैं Congress President, जानिए क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी

    बुरहानपुर की सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फ़ैसला लेते हैं। दुनिया में ऐसी कोई पार्टी देखी है जिसका अध्यक्ष ही न हो? सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पंजाब सरकार सही चल रही थी तो उसे डुबो दिया।

    सीएम चौहान ने एमपी के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मेरे किसान भाइयों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया था। हमने पूरे प्रदेश में हर खेत तक पानी पहुंचाने के इंतजाम किए हैं। किसानों के साथ अन्याय का पाप कांग्रेस ने किया है।

    सीएम चौहान ने कहा कि हम केला के एक्सपोर्ट की संस्थागत व्यवस्था की करवाने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। हमें किसानों को उनके उत्पादन की पूरी कीमत देना है। आप पसीना बहाओ, आपको पसीने की पूरी कीमत मिलेगी।

    कांग्रेस तो अजूबा पार्टी है, जिसमें अध्यक्ष भी नहीं है। मैडम सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी पार्टी में कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल जी कर देते हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं, ये तो सर्कस हो गई है। कमलनाथ जी को शर्म आनी चाहिये, उन्हें अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कुछ मिलता ही नहीं है। जो व्यक्ति हैं, वो पकड़े गये हैं, सिंगरौली में भी उनके घर पर छापा मारा गया है। जो तथ्य है, सामने है। गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+