Bhopal News: सीएम शिवराज ने मंत्रालय में खाद वितरण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के काफी लंबे वक्त बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम शिवराज ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में रवि सीजन में खाद की दिक्कत किसानों को होती है। आने वाले कुछ दिनों में पानी गिरने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा इसे लेकर संभावना भी जताई गई है। यूरिया डीएपी की आपूर्ति का ध्यान रखें।
सीएम शिवराज ने अधिकारी से कहा की शॉर्टेज और ब्लैक मार्केटिंग की स्थिति में कार्रवाई करें। पानी के बाद तुरंत ही किसानों को खाद की जरूरत होती है, इसलिए खाद का संकट नहीं होना चाहिए।

बता दे मंगलवार को मंत्रालय में कृषि और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम शिवराज ने दोपहर में प्रदेश के खाद के भंडारण और सप्लाई के बारे में अधिकारियों से चर्चा की और जानकारी ली।
बैठक में गृह विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्नवाल और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के अलावा अन्य विभागों के अवसर भी मौजूद रहे। इस दौरान जानकारी दी गई कि अब तक रवि फसल की 81 लाख 71000 हेक्टर क्षेत्र में भूमि हो चुकी है। बीते साल 5.33 प्रतिशत से यह बुवाई अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications