MP Latest News : CM शिवराज ने की मंत्रियों-अफसरों के साथ की बैठक, 5 फरवरी से शुरू होगी विकास यात्राएं
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय के समत्व भवन में मंत्रीगणों के साथ बैठक की। पूरे प्रदेश में 5 फरवरी, संत रविदास जयंती से प्रारंभ हो रही विकास यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें रुट मैप बनाकर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इन विकास यात्राओं के दौरान प्रदेश भर में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान हो व सरकार जनता के लिए किस तरह की योजनाएं संचालित कर रही है, यह जनता को बताना है। जानिए सीएम शिवराज ने मंत्रियों को क्या निर्देश दिए.....

मंत्रियों के साथ चर्चा कर रूट मैप तैयार करें
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि विकास यात्रा के दौरान मंत्रीगणों के दौरे की योजनाओं के लिए आज हम बैठे है। जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन मंत्रियों के साथ चर्चा कर रूट मैप तैयार कर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करें। इसमें हितग्राही को लाभ हितग्राहियों से चर्चा और संवाद किया जाए। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक में भी मंत्रियों के दौरे होंगे। इसकी ठीक योजना बने ताकि योजना का लाभ व्यवस्थित रूप से मिल सके। दौरे के दौरान विकास के लक्ष्यों का उद्देश्य पूरा हो और मंत्री लूटने के बाद रिपोर्ट भी देंगे।

5 फरवरी से विकास यात्रा शुरू
बता दे कि संत रविदास जयंती पर 5 फरवरी से विकास यात्रा शुरू होगी,जो काम पूरे हुए उनका लोकार्पण और जो शुरू होने है, उनका शिलान्यास होगा। सभी मंत्रियों के पास हर विधानसभा की सूची होगी। जो सीएम जनसेवा के हितग्राही हैं उन्हें हितलाभ देना प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा में सम्मेलन भी होंगे गांव या ग्राम पंचायत के हितग्राही सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा में अधिक से अधिक एरिया खबर हो विकास यात्रा से पहले भी एक बार 2 दिन के दौरे मंत्री जरूर करें। विकास यात्रा हमारे कामों को जनता के बीच ले जाने का काम है।

प्रभारी मंत्रियों से समन्वय बनाकर काम करें अफसर
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे तैयारी कर ले विकास यात्रा 5 फरवरी से अधिकतम 25 फरवरी तक होगी कलेक्टर कमिश्नर प्रभारी मंत्रियों से समन्वय बनाकर काम करें उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी मंत्री गण प्रभावी ढंग से जनता के बीच जाएंगे और उत्साह का वातावरण बनेगा।

गणतंत्र दिवस की आयोजन से समाज के हर वर्ग को जोड़ें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अधिकारियों कहा कि सभी समाज व्यापारी गण संस्थाएं संगठन सभी को गणतंत्र दिवस में आमंत्रित किया जाए समाज के हर वर्ग को इस कार्यक्रम से जुड़े गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले सभी मंत्रियों ने अपने निर्धारित ध्वजारोहण वाले जिलों में पहुंच जाएं और समाज के प्रमुख वर्ग से संवाद करें और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित करें गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए भी उन्हें सभी प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications