MP Politics News: फोर्टिफाइड चावल को लेकर CM शिवराज का करारा जवाब, 'भ्रम फैला रही है कांग्रेस'
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फोर्टिफाइड चावल को लेकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया हैं।सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही फोर्टिफाइड चावल प्लास्टिक बता रही है, ये कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है।

भोपाल में कांग्रेस द्वारा फोर्टीफाइड चावल को प्लास्टिक का चावल बताने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा जवाब दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल पोषण के लिए आवश्यक है। कांग्रेसी झूठ बोलने का, भ्रम फैलाने का कुकृत्य और पाप कर रहे हैं। पिछली बार हमने पहनने के लिए जूते दिए तो इन्होंने भ्रम फैलाया कि जूतों से कैंसर हो रहा है। यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और कुटिलता है। जनता के साथ छल-प्रपंच है।
बता देगी कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मंगलवार को प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि राशन की दुकानों से प्लास्टिक का चावल बांटा जा रहा है। जिस पर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर भ्रमित करने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि 45 चावल पोषण के लिए जरूरी है लेकिन उस चावल को प्लास्टिक का चावल बता रही है कांग्रेस। कितना झूठ बोलेंगे आखिर, कितने भ्रम फैलाएंगे आखिर, अब यह तो कुकृत्य है। पाप है। सीएम शिवराज ने कहा कि यह पाप इसलिए है क्योंकि आप भ्रम फैला देंगे तो लोग फोटो फाइट चावल ही नहीं खाएंगे। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है ऐसे ही एक बार उन्होंने पिछले चुनाव में हमने पहनने के लिए जूते दिए तो इन्होंने भ्रम फैलाया कि जूतों से कैंसर हो रहा है। यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और कुटिलता है। जनता के साथ छल-प्रपंच है।
वहीं कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कमलनाथ और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा कि एक और महाझूठ पत्र बनाने का अभियान कांग्रेस चला रही है। कांग्रेस और कमलनाथ ने माता-बहनों को वचन दिया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को 10-10 सिलाई मशीन तथा उनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमलनाथ ने वचन पूरा नहीं किया।
Recommended Video
वहीं शिवरात्रि पर्व को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर उज्जैन में श्रद्धालुओं के द्वारा 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाएंगे। श्री महाकाल महालोक अलौकिक है और यहां प्रतिदिन लगभग 2 लाख लोग अपनी श्रद्धा का प्रकटीकरण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications