CM शिवराज बोले- 17 साल से विकास में जुटा हूं, चुनाव देखकर काम नहीं करता, कृषि अफसरों को बांटे नियुक्ति पत्र

कांग्रेस द्वारा चुनाव के मद्देनजर कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोप के जवाब में सीएम शिवराज ने कहा कि मैं 17 साल से प्रदेश के विकास में जुटा हूं चुनाव देखकर काम नहीं करता।

CM Shivraj do not work after seeing election, distributed appointment letters agriculture officers

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे प्रदेश में 17 साल से काम कर रहे हैं और चुनाव देखकर काम नहीं करते। बीजेपी के शासन में विकास के काम हो रहे हैं और जलने वाले जलते रहें। इंदौर भोपाल री बाबा प्रदेश के किसी शहर का काम देखना हो तो देख लें। सिंचाई और बिजली व सड़क का काम देख ले यहां काम चुनाव देखकर नहीं कराए जाते। प्रदेश में 4 लाख किलोमीटर सड़कें चुनाव देखकर नहीं बनाई गई है। बता दे कांग्रेस ने चुनाव के मद्देनजर कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सीएम पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद उन्होंने यह जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कृषि विकास और किसान कल्याण विभाग में चयनित हुए 253 नए कृषि अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे इस मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे इसके अलावा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के मामले में गलत जानकारी देने के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कमलनाथ किसानों की बात क्या जाने। किसानों से उनका वास्ता क्या। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए किसी तरह की अड़चन नहीं है। इसके पहले उन्होंने नवनियुक्त कृषि अफसरों से किसानों के हित में काम करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+