Bhopal News: कांग्रेस नेता के BJP में शामिल होने पर CM मोहन यादव बोले- भाजपा सबके मान-सम्मान का रखती है ख्याल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।
उन्होंने कहा कि हो सकता है आगामी दिनों में आपको भी पार्टी में बड़ा मौका मिल जाए। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करेंगे।

भारत को दुनिया में और प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी बेहतर होगा वह किया जाएगा।
बता दे विदिशा में कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा है, जब पूर्व विधायक शशांक भार्गव मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। विदिशा को भाजपा का गढ़ माना जाता है, और शशांक भार्गव की इस जानी-मानी चल के साथ भाजपा को एक मजबूती मिली है। उन्होंने सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुरेश पचौरी की मौजूदगी में भाजपा का साथ दिया।
शशांक भार्गव ने अपने प्रयासों में परिश्रम करते हुए चार बार चुनाव लड़े हैं, और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी चुनाव में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक मुकेश टंडन को हराया था। लोकसभा चुनाव के लिए, कांग्रेस पार्टी में टिकट के दावेदारों में शशांक भार्गव का नाम भी सामने आ रहा था।
भार्गव के साथ विदिशा की पूरी कांग्रेस भाजपा में शामिल हो गईः विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में सिर्फ बड़े नेता ही नहीं देश भर में हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। विदिशा में पूर्व विधायक श्री शशांक भार्गव ही कांग्रेस को जीवित किए हुए थे। आज श्री भार्गव के साथ विदिशा जिले की पूरी कांग्रेस पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। भारतीय जनता पार्टी में नौजवानों के साथ काम करने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का फोकस है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर हम सभी के साथ काम करेंगे। भाजपा में कार्य करने का क्षेत्र सीमित नहीं है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह अभियान देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने और मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सहित सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय के लिए है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि श्री शशांक भार्गव के भाजपा में आने से विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता श्री शिवराजसिंह चौहान अब 10 लाख वोटों से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
विदिशा के जन नेता हैं शशांक भार्गव- शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शशांक भार्गव जननेता हैं। विदिशा में श्री भार्गव कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले और पार्टी के सबसे सशक्त चेहरा थे। वे वहां से पांच बार चुनाव लड़े। अलग-अलग दलों से हम विदिशा में चुनाव लड़ते रहे, लेकिन मित्र भी रहे हैं। आज भाजपा की रीति-नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर वे हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। जब भार्गव कांग्रेस में थे, तब भी मैं उनका आदर करता था। आज कांग्रेस की दिशा-दशा और दृष्टि अलग है, इस कारण और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो विकास के कार्य हुए है उससे प्रभाति होकर भार्गव को लगा कि वे भाजपा में शामिल होकर ही जनता की सेवा कर सकते हैं। विदिशा, नरसिंहपुर और रायसेन के नेता पार्टी में आए हैं, मैं उनका हृदय से भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications