MP News: CM मोहन यादव ने बताया- मध्य प्रदेश का बजट करेंगे दोगुना, विधायक दल की बैठक में नीति तैयार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधायकगण अपने विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हम सभी कार्यकर्ताओं एक टीम के रूप में कार्य करते हुए इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी विधायकों के मेहनत और परिश्रम से यह सफलता प्राप्त हुई है।

CM Mohan Yadav told- Will double the budget of MP policy prepared in the legislative party meeting

आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है, उस बजट में जनता पर कोई नया कर लगाए बिना, हर समाज, वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि लोेकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को 203 विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

मध्यप्रदेश के आदर्श संगठन की शक्ति पूरे देश ने देखी- शिवप्रकाश

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर रूपरेखा तैयार करें। मध्य प्रदेश का संगठन देश में आदर्श संगठन है। इसकी शक्ति चुनाव में देखने को मिली है। लोकसभा के चुनाव में मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जिसने अपने प्रदर्शन को और उत्कृष्ट करते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीती है।

CM Mohan Yadav told- Will double the budget of MP policy prepared in the legislative party meeting

विधायक विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं-डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से पूरे प्रदेश का समुचित विकास कर रही है, हर क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। उसी तरह आप सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के विकास के लिए आगामी 5 वर्षों के विकास कार्यों का विजन डॉक्यूमेंट बनाकर कार्य करें। यह बजट मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ अगले 5 सालों में मौजूदा बजट राशि को दोगुना करने के लक्ष्य लेकर बनाया गया है। चुनाव लड़ते समय आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय किया होगा। उन सभी कार्यों के साथ आगामी 5 साल के विकास का रोडमैप बनाकर क्षेत्र का विकास करें। भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार बड़ी संख्या में गरीबों के कल्याण के साथ विकास की योजनाएं संचालित कर रही है। आप सभी विधायक क्षेत्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।

CM Mohan Yadav told- Will double the budget of MP policy prepared in the legislative party meeting

पोलिंग एजेंट का आभार जताएं, बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएं- हितानंद

उपस्थित विधायकों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने लगभग 2200 ऐसे बूथों पर जीत दर्ज की है, जिन पर पहले हमें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसलिए सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें। श्री हितानंद जी ने कहा कि चुनावी जीत में पोलिंग एजेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उनके लिए कोई कार्यक्रम नहीं होते। अधिकांश पोलिंग एजेंट पार्टी के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए कार्यक्रम आयोजित कर आभार स्वरूप पोलिंग एजेंट्स का सम्मान करें।

पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए हितानंद ने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से पार्टी ने पौधरोपण का अभियान शुरू किया है। इसलिए सभी विधायक इस कार्यक्रम में सहभागिता करें। पौधरोपण के लिए विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से आमजन को जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों को पालक बनाकर रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का यह कार्यक्रम 6 जुलाई के उपरांत भी जारी रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+