CM कमलनाथ का आरोप : मोदी विश्व के पहले ऐसे PM हैं, जो रोज कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन
Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में अब 7 राज्यों की 51 सीटों के मतदाताओं के पांचवें की चरण की वोटिंग का इंतजार है, जो 6 मई को पूरा होगा। इन सीटों पर चुनाव प्रचार परवान पर है। जहां प्रत्याशी दमखम लगा रहे हैं, वहीं पार्टी के दिग्गज नेताओं अपने बयानों से चुनावी तीर चलाने को कोई मौका नहीं चूक रहे। ऐसा ही मौका मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भुनाया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश CM कमलनाथ ने बतौर प्रदेशाध्यक्ष एक साल पूरा कर लिया। प्रदेशाध्यक्ष बनने की पहली वर्षगांठ पर कमलनाथ ने पीएम नरेन्द्र मोदी व भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधा है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी दुनिया में पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जिन पर रोज आचार सहिंता के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। विश्व में ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं है। पता ही नहीं पीएम मोदी इससे क्या साबित करना चाहते हैं।
समाज को बांटने का काम कर रही प्रज्ञा
सीएम कमलनाथ ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा साध्वी प्रज्ञा सिंह को भोपाल सीट से चुनाव मैदान में उतारकर समाज को बांटने का काम कर रही है। पूरा देश साध्वी प्रज्ञा को जानता है। साध्वी के जरिए भाजपा समाज में तनाव पैदा करने की बीजेपी कोशिश कर रही है। ये प्रजातंत्र के लिए अच्छा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications