MP board: 12वीं कक्षा के फर्जी पेपर को असली बताकर यूट्यूबर ने किया था वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुरैना के मयंक शर्मा ने यूट़यूब से अपने मित्र राहुल को भेजा था। राहुल ने अपने साले अजय को वाट्सएप पर पेपर फारवर्ड कर दिया। पेपर मिहोना में था, जिसके शुरू होने से पहले वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

exam

MP board: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद से ग्वालियर चंबल क्षेत्र के सोशल मीडिया में कई फर्जी पेपर भी वायरल हो रहे हैं। इन फर्जी पेपर को असली बताकर वायरल किया जा रहा है। फर्जी पेपर शिक्षा विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन के लिए भी सिरदर्द साबित हो रहे हैं। लेकिन भिंड पुलिस ने ऐसे फर्जी पेपर वायरल करने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल के संचालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है।

exam

दरअसल 6 मार्च को 12वीं कक्षा के फिजिक्स विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर लिक होने की जानकारी तेजी से वायरल हो गई। इसके साथ ही एक पेपर भी वायरल होने लगा और इस पेपर को लेकर दावा किया जाने लगा कि यह असली पेपर है, जो टाइम से पहले ही आउट हो गया है। एक यूट्यूबर ने इस पेपर को अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया था।

exam

बताया जा रहा है कि इस पेपर को मुरैना के मयंक शर्मा ने यूट्यूब से निकालकर अपने सहपाठी राहुल तोमर के व्हाट्सएप पर भेज दिया। राहुल तोमर ने यह पेपर भिंड निवासी अपने साले अजय राजावत के व्हाट्सएप पर सेंड कर दिया। फिर तेजी से मिहोना में परीक्षा शुरू होने से पहले ही यह फर्जी पेपर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था। जब अजय राजावत इस फर्जी प्रश्न पत्र को अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर असली समझकर देख रहा था। तभी एक क्षेत्रीय पत्रकार की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद यह फर्जी पेपर प्रशासन और पुलिस तक पहुंचा दिया गया।

वहीं फर्जी पेपर वाले मामले में मिहोना के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करण सिंह ने मिहोना थाने में शिकायती आवेदन देकर जांच करने के लिए बात कही। जिस पर मिहोना थाना पुलिस ने जांच करते हुए यश स्टडीज के संचालक के खिलाफ धारा 420 419 468 188 व 65 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+