केजरीवाल से आगे निकले शिवराज सिंह चौहान

सूत्रों के अनुसार चौहान को प्रेम नारायण गोसी नाम के एक व्यक्ति का मेल मिला जिसमें उन्होने जिक्र किया कि कोलार म्यूनिसिपल कार्पोरेशन को उन्होने पिछले साल अक्टूबर में एक पत्र लिखा था और विनती की थी कि स्थानीय स्तर के मानचित्र में बदलाव किये जांय लेकिन अधिकारियों ने मामले में कोई उत्सुकता नहीं दिखाई। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चौहान नगरपालिकाओं के कार्यालय भी जा रहे हैं, फाइलें देख रहे हैं। उन्होने भ्रष्टाचार को रोंकने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और भरोसा दिलाया कि दोषी पाये जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
भ्रष्टाचार रोंकने की हेल्पलाइन जारी करने के बाद चौहान पत्रकार कालोनी गये और वहां की सड़क खोदकर इसमें लगे मटीरियल की जांच के आदेश दिये। शनिवार रात वह अपनी पत्नी और कुछ अधिकारियों के साथ रैन बसेरों में मिलने वाली सुविधाओं को देखने के लिए गये। चौहान का कहना है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनता दरबार लगाने की जरूरत नहीं है, हम खुद वहां जाएंगे जहां भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होने प्रमुख सचिव को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार की शिकायत आयी तो इससे सख्ती से निपटा जाएगा और घूस की मांग करने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा।
इस मामले में उन्होने केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया है, केजरीवाल ने आम आदमी की शिकायत सुनने के लिए 'जनता दरबार' लगाया था, लेकिन भीड़ न संभाल पाने के कारण अब ऐसी किसी भी पब्लिक मीट से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications