CM शिवराज सिंह चौहान ने लांच की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ऐसे मिलेगा 50 लाख तक का लोन
भोपाल, 5 अप्रैल। 'आज मैं बहुत प्रसन्न हूं। आजादी के अमृत काल में एक नई क्रांति 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' के रूप में मध्य प्रदेश में प्रारंभ हो रही है। मेरे बच्चों, तुम रोजगार देने वाले बनो। यह बात भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 20222' के शुभारंभ समारोह में कही। सीएम चौहान ने कहा कि 'मेरे बच्चों, निराश होने की जरूरत नहीं है। यह मध्यप्रदेश है, जिसकी विकास दर इस साल करंट प्राइजेज पर 19.70% है, हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले कि मेरा सभी नौजवान मित्रों से आग्रह है कि मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना का भरपूर लाभ उठाइये और अपने सपनों को साकार कीजिये। मेरे पढ़े-लिखे बेटे-बेटियों को बेहतर अवसर मिल सके और इसी विचार ने 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' के रूप में आकार लिया। इसमें 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का बैंकों से लोन की व्यवस्था और उस लोन की गारंटी लेने के साथ राज्य सरकार 3% इंटरेस्ट सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पंजीकरण
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करना चाहते हो तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके माध्यम से इनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी साथ ही प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा ऋण पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के नागरिक ही उठा सकते है।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की पात्रता
-आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
-आवेदक के पास इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खाता होना चाहिए।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज
-आधार कार्ड
-बैंक पासबुक की प्रति
-निवास प्रमाण पत्र
-राशन कार्ड
-पहचान पत्र
-मोबाइल नंबर
-पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना आवेदन प्रक्रिया
-आवेदक को सबसे पहले मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-अब आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-अब आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको क्रिएट न्यू प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-आपके समने फिर एक नया पेज खुल जायेगा।
-आपको इस पेज पर अपना यूजर नाम जन्मतिथि, लिंग, संबंध, संबंधित का नाम, वर्ग, मोबाइल नंबर, ईमेल एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
-इसके पश्चात आपको प्रोफाइल बनाये के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
-आप अब मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
-आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
-आपको इसमें आपसे पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
-आपको अब अपने आवश्यक दस्तावेज को आत्ताच करना होगा।
-आप अब सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे।
-इस प्रकार से आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications