MP NEWS: भोपाल में 2500 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी सीमेंट की डामर वाली रोड, 20 साल तक नहीं होगी खराब

Bhopal News: राजधानी भोपाल में अब सीमेंट कांक्रीट की महंगी सड़कों का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते नगर निगम से लेकर PWD तक सभी एजेंसियां डामर के मुख्य मार्गो को सीसी रोड में बदलने जा रही है। अगले 2 साल में करीब 400 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को सीसी रोड में बदलने की बात हो रही है।

दवा ये है कि सीसी रोड 20 से 30 साल तक चलेगी। बारिश में आसानी से गड्ढे नहीं होंगे। जिस तरह नगर निगम, लोनिव सड़कों को सीसी रोड में बदलने की तैयारी में है, उसमें करीब ढाई हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

Cement asphalt road will be built at a cost of Rs 2500 crore, will not deteriorate for 20 years

शुरू हो गई वर्किंग

इसी क्रम में इस समय शहर में कोलार सिक्स लेन रोड का 220 करोड़ रुपए का काम चल रहा है। यह 15 किलोमीटर लंबाई में बनाई जा रही है। जबकि दूसरी तरफ कलियासोत नहर किनारे चूना भट्टी थाने के पास से शाहपुरा थाने के पास होते हुए बावडिया कलां ब्रिज तक करीब 7 किलोमीटर लंबाई की चार लेने सीसी रोड तैयार हो गई।

इसमें करीब 60 करोड रुपए का खर्चा आया था। पहले यह सिंगल लेन डामर की सड़क थी, जिसको कांक्रीट से बनाया गया है। बैरागढ़ चीचली से सलैया तक 5 किलोमीटर लंबाई में दो लेन रोड 22 करोड़ रुपए से तैयार हो रही है। अहिल्या देवी चौराहे से मनीष मार्केट होते हुए 6 किलोमीटर लंबाई में 30 करोड़ रुपये से चार लेन रोड को सीसी किया जाएगा।

मजबूती बढ़ाने लगाएंगे लोहे के एंगल

हाल ही में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की सड़कों की समीक्षा की गई थी उसमें यह पाया गया था कि डामर के मुकाबले सीमेंट-कांक्रीट रोड बेहतर है और 25 से 30 साल तक चलती है, लेकिन शर्त यही है कि निर्माण के दौरान मानकों का पूरा पालन किया जाए। इसमें सीसी मिक्स का तापमान और मात्रा के साथ उसमें पानी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। सड़क भार वहन के अनुसार मजबूती बढ़ाने लोहे के एंगल भी होना चाहिए। अब आने वाले समय में बनने वाली सड़कों पर इस बात पर फोकस किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के संजय मस्के ने जानकारी देते हुए बताएं की सीसी रोड अपेक्षाकृत अधिक मजबूत और ड्यूरेबल होती हैं। मुख्य मार्ग सीसी रोड से तय किया जा रहे, इसका लोगों को लाभ होगा और सड़कों की लाइफ भी लंबी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+