Vidisha News: PM मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करने पर कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव पर केस दर्ज
Vidisha Congress News: मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में नेता एक दूसरे को जवाब देने के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग भी कर रहे हैं। ताजा मामला विदिशा का है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को लेकर अपशब्द कहने पर विदिशा से कांग्रेस के विधायक शशांक भार्गव के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
वहीं कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता मुकेश टंडन के विरुद्ध धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दो शनिवार को एक निजी गार्डन में एक टीवी न्यूज़ चैनल द्वारा भाजपा, कांग्रेस नेताओं के बीच डिबेट कराई जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने पीएम मोदी को लेकर अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया। जिसके बाद वहां माहौल गर्म हो गया और मुर्दाबाद जिंदाबाद के नारे शुरू हो गए।

पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामला कराया दर्ज
रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया और कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत भी की। जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे की शिकायत पर विधायक भार्गव के खिलाफ धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया है।
विदिशा प्रदेश सरकार का पुतला दहन करके किया विरोध प्रदर्शन
वहीं आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माधवगंज चौराहे पर कांग्रेस विधायक सहित मध्यप्रदेश शासन का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। भार्गव ने उज्जैन महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने से लेकर सतपुड़ा भवन में आग लगने तक की घटना को भ्रष्टाचार बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के लिए शिवराज सरकार जिम्मेदार है। सतपुड़ा भवन में आग लगने का कारण भ्रष्टाचार के सबूत मिटाना है। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया गया। जिसके चलते विदिशा पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव सहित विदिशा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications