6 साल में तैयार हुआ ब्रेन मैपिंग स्पेशल सॉफ्टवेयर, किस फील्ड में सफल होगा बच्चा 20 मिनट में लग जाएगा पता
Bhopal Brain software News: राजधानी भोपाल में मेहनत के प्रोफेसर ने अनूठा प्रयोग कर मशीन तैयार की है, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं। यह मशीन दिमाग को कंट्रोल करने का काम करेगी। ब्रेन मैपिंग स्पेशल सॉफ्टवेयर से इसे मैनिट के प्रोफेसर डॉ रुपाली बजाज और डॉक्टर अंकित गुप्ता ने तैयार किया है। इसे तैयार करने में 6 साल का समय लगा है इस टेक्नोलॉजी को ब्रेन वेव एनालिसिस कहा जाता है। इसके जरिए सिर्फ ₹2000 में किसी भी व्यक्ति के दिमाग का एनालिसिस किया जा सकता है।
इसे टेक स्टार्टअप कंपनी ब्रेन सीडर द्वारा बनाया गया है, जो बच्चों की कैरियर काउंसलिंग के साथ-साथ आम लोगों को मानसिक विकारों से लड़ने में कारगर साबित हो रही है। ब्रेन वेब टेक्नोलॉजी न्यूरोसाइंस और बिहेवियर साइंस के आधार पर काम करती है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि किसी बच्चे की मानसिक क्षमता क्या है? बदलती जीवनशैली की वजह से बढ़ते तनाव को भी इससे मापा जा सकता है।

बच्चे का बुखार कैसा है उसके सोचने की क्षमता कैसी है इससे बच्चों के आंतरिक गुणों को जाना जा सकता है इसके आधार पर उसे यह बताया जा सकता है कि उसे किस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहिए। साथ ही फॉरेन एजुकेशन के लिए कोर्स से लेकर यूनिवर्सिटी को सिलेक्ट करने में भी मदद की जा सकती है।
क्या बताती है दिमाग की पांच तरंगे
अल्फा वेव्स दिमाग पर कंट्रोल, विचारों में संतुलन बताती है। बीटा वेव्स नए काम को देखने की क्षमता बुद्धिमता को बताती है। गामा बेब्स से गुस्सा, मूड, स्विंग, बेचैनी जैसे विकारों का पता चलता है। थीटा वेव्स सोचने की प्रक्रिया, भावनाओं जरूरत से ज्यादा सोचने जैसी परिस्थितियां बताती हैं। वहीं डेल्टा बेब्स नींद की गुणवत्ता संतुष्टि आत्म सम्मान के बारे में बताती है।












Click it and Unblock the Notifications