Bhopal News: 'ड्रीम गर्ल' बन लड़की की आवाज में करता था बात, कई आशिकों से ऐंठे लाखों रुपए
समय के साथ-साथ अब अपराध करने के तरीके भी बेहद हाईटेक होते चले जा रहे हैं, जहां राजधानी भोपाल से धोखाधड़ी और अड़ीबाजी कर रूपए वसूल करने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। यहां एक युवक फिल्म ड्रीम गर्ल की तर्ज पर मोबाइल एप की मदद से लड़की की आवाज में फर्जी आईडी बनाकर लड़कों से बातचीत करता था।
वहीं फिर दोस्ती करने के बाद शादी का दबाव बनाकर लड़कों को ब्लैकमेल कर लाखों रूपए ऐंठता था। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जहां पुलिस अब आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को अड़ीबाजी करने के मामले में गिरफ्तार किया है, जो फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की तर्ज पर फोन पर लड़की की आवाज में बात कर युवकों से दोस्ती करता था, फिर उसके बाद जाल में फंसे युवक से फोन पर बात करने वाली लड़की का गुरुभाई बनकर संपर्क कर अड़ीबाजी कर रुपये वसूल करता था। इसके लिए उसने इंटरनेट मीडिया के फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आइडी भी बना रखी थी।
युवक की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है. वहीं शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने 10 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने की बात कबूल की है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक चार जून को लालघाटी के पास रहने वाले अमन नाम के युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि इंस्टाग्राम की आइडी के माध्यम से उसकी दोस्ती शिवानी नाम की लड़की से हुई थी। उसने शिवानी को कभी देखा नहीं था, लेकिन उससे लगभग रोज लंबी बात होती थी। कुछ दिन बाद शिवानी ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही रुपयों की मांग करते हुए धमकी देना शुरू कर दी कि शादी के लिए मना किया तो वह खुदकुशी कर लेगी। बुरी तरह डर जाने के कारण वह शिवानी को फोन पे के माध्यम से रुपये देने लगा।
युवक को कुछ दिन पहले आशु नाम का युवक उसे मिला। उसने बताया कि वह शिवानी का गुरु भाई है। शिवानी ने फांसी लगा ली थी। उसकी जान तो बच गई है, लेकिन वह अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के रुपयों की जरूरत है। यह सुनकर उसने आशु को सात हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन अड़ीबाजी से परेशान होकर वह थाने में शिकायत करने आ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अड़ीबाजी का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े- Indore News: काम से लौटा पति खटखटाया गेट, पत्नी को इस हालत में देख उड़े होश
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications