Bhopal News: भोपाल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने वन नेशन वन इलेक्शन और सनातन पर दिया बयान
Bhopal News: मटकी फोड़ के कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी भोपाल पहुंचे पूर्व सांसद और बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के साथ चर्चा की। इस दौरान गोविंदा ने सनातन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि सनातन समुद्र की तरह है और समुद्र किसी पर रोक-टोक नहीं लगता है। लेकिन वह अपनी विशालता का प्रभाव देता है। समुद्र यह नहीं कहता कि तुम रुको, तुम ठहरो, तुम्हें नहीं मिलेंगे। समुद्र में मातृत्व भाव है और उसे बढ़कर कुछ भी नहीं है।
बता दे राजधानी भोपाल में पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीपी शर्मा द्वारा नेहरू नगर में मटकी फोड़ का आयोजन कराया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए गोविंद भोपाल पहुंचे। पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा अवार्ड) मध्य प्रदेश में कराया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि आने वाले समय में गोविंदा की एक फिल्म मध्य प्रदेश में जरूर शूट होगी।

वही गोविंदा ने 'वन नेशन वन इलेक्शन" पर कहा कि सब की राय सुननी चाहिए। अगर आप ही आप हो तो क्या आप हैं। सरकार पक्ष की अपनी अलग सोच होती है। वो कह सकते हैं हम हमारे अलावा किसी को नहीं देखना चाहते मुझे एक कलाकार के रूप में अगर आप पूछेंगे देश के बारे में तो मुझे तो हर किसी का पर्सनल टच चाहिए।
काम के सवाल पर गोविंदा ने दिया जवाब
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने फिल्मों में कम बैक के सवाल पर कहा कि काम तो बहुत मिल रहा है, लेकिन मेरे नाम के हिसाब से कम नहीं मिल रहा है। गोविंद नाम के लायक काम मिलेगा तो मैं जरूर फिल्में करूंगा। फिल्मों में गाली-गलौज होती जा रही है।

मटकी फोड़ में था एक लाख रुपए का इनाम
गुरुवार को नेहरू नगर में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 1 लाख 11 हजार रुपए का पुरस्कार रखा गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने गोविंद को देखकर गाना भी गुनगुनाया 'गोविंदा आला रे आला, जरा मटकी संभाल बृजबाला'। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग गोविंद को देखने के लिए सड़कों पर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications