उमा का अब ‘आरक्षण राग’: गरीब सवर्णों को लाभ दिलाने वकालत, प्राइवेट नौकरी में भी मिले आरक्षण
मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रही उमा भारती के दनादन ट्वीट जारी है। एमपी में शराब नीति से आगे बढ़कर हर रोज ट्वीट के जरिए वह नए मुद्दों को हवा दे रही है। उमा के ताजे Tweets में ‘आरक्षण’ ने एंट्री ली है।
भोपाल, 15 जुलाई: आगामी चुनावी माहौल की तरफ बढ़ रही BJP के लिए उमा भारती टेंशन बनती नजर आ रही है। लगातार उनके ट्वीट फायर हो रहे है। मप्र में नई आदर्श शराब नीति से चली बात के सहारे उमा ने अब केन्द्रीय मुद्दों को उछालना शुरू कर दिया है। अब उन्होंने संसद में प्रस्तावित विधायिका में महिलाओं के लिए आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग उठाई है। वही उमा ने ट्वीट किया कि प्राइवेट सेक्टर में भी ST, SC OBC एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी पिछड़ा मानकर उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था हो।

संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्त्व की चिंता
मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रही उमा भारती के दनादन ट्वीट जारी है। एमपी में शराब नीति से आगे बढ़कर हर रोज ट्वीट के जरिए वह नए मुद्दों को हवा दे रही है। उमा के ताजे Tweets में 'आरक्षण' ने एंट्री ली है। शुक्रवार को कई ट्वीट किए गए, जिसमें उमा भारती ने लिखा कि जो विषय उनकी आस्था के विषय है, उसके बारे में उन्होंने संसद से लेकर आम पब्लिक के बीच सभी जगह जिक्र किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "संसद में प्रस्तावित महिलाओं के लिए विधायिका में 33 % आरक्षण में SC, ST, OBC महिलाओं का आबादी के अनुपात से विशेष प्रावधान हो"।
सरकारी नौकरियों की तरह प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण क्यों नही?
आरक्षण का मुद्दा छेड़ते हुए उमा ने निजी क्षेत्रों में भी सरकारी तर्ज पर 'आरक्षण' की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि "सरकारी नौकरियों में आरक्षण के अलावा प्राइवेट सेक्टर में भी ST, SC OBC एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी पिछड़ा मानकर उनके लिए भी प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण हो"।
उमा पिछले कई दिनों से ट्वीट कर रही है। वह पहले ही घोषणा कर चुकी है कि रक्षाबंधन तक वह अपने मन की बात और जीवन से जुड़े कई प्रसंग ट्वीट करेंगी। लेकिन उनके ट्वीट में शामिल कई बातें सीधे तौर पर बीजेपी के कई नेताओं पर प्रहार कर रही है।
ये भी पढ़े-क्या बीजेपी में उमा भारती को फिर होने लगी है घुटन? सिलसिलेवार 41 ट्वीट से गरमाई सियासत












Click it and Unblock the Notifications