Bhopal News: गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने BJP कार्यालय में किया झंडावंदन

MP News: भाजपा द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मध्य प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों के पार्टी कार्यालयों में झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मुख्य समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें।

BJP State President VD Sharma hoisted the flag at BJP office on Republic Day

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ना है। आज गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक विकास और गरीबों के उत्थान में न्यौछावर किया उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। ऐसे व्यक्तित्व एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है। मध्यप्रदेश के हमारे ऐसी प्रतिभाएं जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट कार्य किया है उनमें से संगीत के क्षेत्र में श्री ओम प्रकाश शर्मा, कला के क्षेत्र में कालूराम बामनिया, शिक्षा के क्षेत्र में श्री भगवती लाल राजपुरोहित एवं सत्येंद्र सिंह लोहिया को खेल के क्षेत्र में पद्यश्री से सम्मानित किया गया है। मध्यप्रदेश की ऐसी सभी महान विभूतियों को मैं बधाई और शुभकामना देता हूं।

झंडावंदन के अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, वरिष्ठ नेता माखनसिंह चौहान, रघुनंदन शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश चतुर्वेदी, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, महापौर मालती राय, वरिष्ठ नेता तपन भौमिक, राघवेन्द्र गौतम, पूर्व सांसद आलोक संजर, निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, शैतान सिंह पाल, रामदयाल प्रजापति, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश, नेहा बगा, सनवर पटेल, नरेंद्र सलूजा, बीडीए उपाध्यक्ष श्री सुनील पाण्डे, अनिल अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सुरजीत सिंह चौहान, भरत सिंह कुशवाह और कार्यालय के सदस्य उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+