भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा, रामकुंवर गुर्जर ने रश्मि भार्गव को दी मात
भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने काफी मशक्कत के बाद जीत दर्ज कर ली है। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार रामकुंवर गुर्जर ने कांग्रेस से दावेदारी कर रही रश्मि भार्गव को मात देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष क
भोपाल,29 जुलाई। राजधानी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। जैसा कि पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बड़ा उलटफेर हो सकता है और वही हुआ। बता दें कि भाजपा ने भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई रामकुंवर गुर्जर को उम्मीदवार बनाया। जिन्होंने कांग्रेस से दावेदारी कर रही रश्मि भार्गव को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार भाजपा को इस जीत कांग्रेस समर्थकों के क्रॉस वोटिंग के कारण मिली है। इससे पहले जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जमकर बवाल हुआ।
Recommended Video

दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस समर्थक सदस्य को अपने पाले में कर लिया था। कांग्रेस के नौरंग गुर्जर की पत्नी और जिपं सदस्य रामकुंवर गुर्जर को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने पाले में कर लिया। दोपहर करीब 12:15 पर मंत्री भूपेंद्र सिंह कुछ सदस्यों को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी आदि नेताओं की गाड़ी के सामने आ गए, लेकिन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा सभी सदस्यों को लेकर अंदर चले गए।
मंत्री भूपेंद्र सिंह अंदर नहीं जा सके इस बीच पुलिस ने गेट बंद कर दिया और कांग्रेसी भी बाहर ही रह गए। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जिला प्रशासन और पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बता दे बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद है। विधायक हुकुम सिंह कराड़ा, पीसी शर्मा और आरिफ मसूद भी मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर गड़बड़ आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि मैंने जैसा पहले कहा था बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं है बीजेपी ने कांग्रेस के नेता नोरंग गुर्जर की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। नौरंग गुर्जर पहले ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। आज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे ये बीजेपी का दिवालियापन है।
बता दे भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुई थी। कांग्रेस से वार्ड 10 से जीती रश्मि भार्गव और वार्ड 3 से राजोरिया प्रमुख दावेदार थी, लेकिन नौरंग गुर्जर के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा ने रामकुंवर को अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया और उन्होंने कांग्रेस की रश्मि पवार को हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications