Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: नाराज विधायकों को भाजपा संगठन की ताकीद, अनुशासन में रहे, सीधे मोर्चा ना खोलें- वीडी शर्मा

MP BJP News:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को लेकर जो सुझाव आए हैं, उनकी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

शर्मा ने बताया कि संगठन पर्व का दूसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश में सदस्यता का नया इतिहास रचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में उड़ान जारी रखेगी और प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।

BJP organization s advice to angry MLAs stay disciplined do not open front directly - VD Sharma

उपचुनावों की चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में आगामी विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए, जिन्हें पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

सदस्यता अभियान में तेजी

शर्मा ने भाजपा के संगठन महापर्व के अंतर्गत चल रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के समापन की तारीख 15 अक्टूबर बताई। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ दो दिन शेष हैं और इन दिनों में भाजपा मध्यप्रदेश अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से सदस्यता अभियान में नया इतिहास रचने जा रही है। इसके बाद सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा, जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने के लिए काम करेंगे।

कांग्रेस पर तंज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छल-कपट और झूठ के सहारे राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पहले ही नकार दिया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को दुरावस्था में पहुंचाया था और भाजपा स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को उड़ता पंजाब का आरोप लगाने से पहले यह याद रखना चाहिए कि पंजाब में असली संकट उनके शासनकाल में उत्पन्न हुआ। 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी, तब से मध्यप्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+