केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देना कर्मचारियों के जीवन में नई खुशहाली लाएगा: BJP सांसद विष्णुदत्त शर्मा
MP BJP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैलले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देना कर्मचारियों के जीवन में नई खुशहाली लाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सीएम शिवराज और भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को भी पिछले दिनों बडा तोहफा दिया है। जिसके तहत संविदा कर्मियों का प्रतिवर्ष नवीनीकरण समाप्त करके नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश के साथ सभी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व में सातवें वेतन आयोग के एरियर्स की किश्त, वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दिया है। समय समय पर सीएम शिवराज ने कर्मचारियों की खुशहाली के लिए कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा, जिसका एरियर जनवरी से जून तक 3 समान किश्तों में दिया जाएगा। यह 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2014 में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले राज्य के कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान प्रदान किया गया था। ऐसे शासकीय सेवक जो 1 जुलाई 2023 अथवा उसके बाद 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेंगे, उन्हें चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications