Bhopal News: BJP सांसद विष्णुदत्त शर्मा का बयान, हमीदिया जैसे कॉलेजों से उभरती है समाज में नई लीडरशिप

Bhopal Hamidia colleges: सीएम शिवराज ने हमीदिया कॉलेज में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के समक्ष यह विकल्प होता है कि वह या तो सामान्य जीवन जिए या देश और समाज के लिए बेहतर कार्य कर महान बनने का प्रयास करे। औरों के लिए जीना उपयोगी जीवन है। जीता वही है जो देश और समाज के लिए जीता है।

शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया कॉलेज में अमृत महोत्सव 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने यही प्रेरणा दी है। आज सीनियर होने के नाते अपने जूनियर्स को यही संदेश देना चाहता हूँ कि जीवन में कुछ बड़ा और बेहतर करने की सोचें। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराद खुद भी इस महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं।

BJP MP Vishnudutt Sharmas statement, new leadership emerges in the society from colleges like Hamidia

हमीदिया कॉलेज का बनेगा सर्वसुविधायुक्त भवनः शिवराजसिंह चौहान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि हमीदिया महाविद्यालय का अत्याधुनिक विशाल सर्व सुविधायुक्त भवन बनाया जाएगा और विदयार्थियों की आवश्यकता के अनुसार नए संकाय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड और अन्य कार्य भी भवन निर्माण के स्थान के निर्धारण के बाद किए जाएंगे। यहां के पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के सुझावों पर जरूरी कदम उठाएंगे और कलेक्टर भोपाल, उच्च शिक्षा विभाग और संबंधित विभागों से समन्वय कर इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।

विद्यार्थी जीवन की यादों में खो गए मुख्यमंत्री

सीएम शिवराज ने कहा कि कॉलेज में सभी प्रेम से मिलते हैं। ऐसा लगता है कि दौड़ कर जाएं और दोस्तों से गले लग जाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया वे साइकिल से कॉलेज जाते थे। पहले सेफिया कॉलेज जाते थे बाद में हमीदिया। इस महाविद्यालय से अनेक हस्तियां निकली हैं। इनमें भारत के राष्ट्रपति रहे डॉ. शंकर दयाल शर्मा भी शामिल हैं। शिवराज ने डॉ शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय से बाबूलाल गौर, कैलाश सारंग, लक्ष्मीनारायण शर्मा, नजमा हेपतुल्ला, केएन प्रधान, ओएन श्रीवास्तव, जस्टिस फैजानुद्दीन, हसनात सिद्दीकी जैसी हस्तियां पढ़कर निकलीं। सीएम शिवराज ने कहा कि आज इस महाविद्यालय के परिसर में आकर अनेक यादें ताजा हो रही हैं।

साथियों की फरमाइश पर सुनाया गीत

शिवराज ने कहा कि साथियों की फरमाइश पर कार्यक्रम में ' अहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तो, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो।' और 'नदिया चले, चले रे धारा, तुझको चलना होगा।' गीत सुनाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें भेंट किया गया वर्ष 1978 का फोटो भी देखा और यादें ताजा कीं। मुख्यमंत्री चौहान ने रमेश शर्मा गुट्टू भैया को भी याद किया और कहा कि अक्सर गूट्टू भैया के भोजनालय पर भोजन भी करते थे। न्यू मार्केट में समता चौक और लिटिल काफी हाउस में मित्रों के साथ मिलने-जुलने और चर्चा के दौर चलते थे।

विवेकाननंद जी मेरे आदर्श

सीएम चौहान ने कहा कि हमारा जीवन देश और समाज के लिए उपयोगी होना चाहिए। विवेकानंद जी की ये पंक्तियां विद्यार्थियों को याद रखना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के अमृत वचनों को दोहराते हुए। शिवराज ने कहा कि मनुष्य के लिए कोई कार्य असंभव नहीं। वह सब कार्य कर सकता है जो ठान लेता है। साथियों को किया याद, कहा विद्यार्थियों का अनौपचारिक कार्यक्रम होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि महाविद्यालय के साथियों का बार-बार स्मरण किया। इनमें छात्र संघ अध्यक्ष रहे श्री प्रेम ढींगरा, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के वर्तमान अध्यक्ष श्री देवेन्द्र रावत, श्री महेन्द्र सिंह बुंदेला, श्री छोटा बाबू राय, श्री सुरजीत चौहान और अनेक साथी शामिल हैं। इनमें से अनेक लोग आज के महोत्सव में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज के महोत्सव के अलावा महाविद्यालय के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के साथ शीघ्र एक अनौपचारिक कार्यक्रम भी करेंगे। यह इस माह या फिर सितंबर में होगी। अतिथि विद्वानों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अतिथि विद्वानों के संबंध में चर्चा के उपरांत निर्णय लिया जाएगा।

पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ

प्रदेश अध्यक्ष वीड़ी शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय परिसर पहुंचते ही एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों से भेंट और कैडेट्स की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब का शुभारंभ कर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। पुस्तकालय भवन का भी लोकार्पण किया। पुस्तकालय भवन विश्व बैंक परियोजना में निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने महाविद्यालय परिसर में व्यायामशाला का भी निरीक्षण किया। हमीदिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर नर्तक की भूमिका में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+