दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और PFI के एजेंट ! भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पीएफआई और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताया है।

भोपाल, 25 सितंबर। आए दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बयान देकर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने वाले भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पीएफआई और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताया है। बता देगी राष्ट्रीय एजेंसी एनआईए ने 15 राज्य में 22 सितंबर को पीएफआई के ठिकानों पर छापे मारकर कार्रवाई की थी। जिसमें मध्य प्रदेश से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को दिग्विजय सिंह ने RSS और विश्व हिंदू परिषद की तुलना पीएफआई से कर दी थी।

BJP MLA Rameshwar Sharma told Digvijay Singh agent of isi and pfi

दिग्विजय सिंह आईएसआई के एजेंट

भोपाल में हुजूर से भाजपा के विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पीएफआई और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे संगठनों के दूत बनकर भारत की जनता को भ्रमित करते हैं। अभी उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जा रहा है, इसलिए भी उन्हें पागलपन के दौरे पड़ रहे हैं। इस घटनाक्रम पर केंद्र सरकार की पूरी नजर है। उन्होंने कहा कि देश में अपराध करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएफआई से की थी आरएसएस की तुलना

बता दे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने संघ की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की थी। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जो कोई भी नफरत फैलाते हैं। वह एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। उन्होंने पीएफआई के खिलाफ सरकारी कार्रवाई के बाद आरएसएस और VHP के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस बयान के जवाब में पलटवार करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को आईएसआई का एजेंट बता दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+