Bhopal News: अशोका गार्डन में बीजेपी नेता को जमीन बेचने के बहाने लगा दिया ₹24 लाख का चूना
Bhoapl News: अशोक गार्डन इलाके में रहने वाले एक भाजपा नेता के साथ किसान परिवार व उनके एजेंट ने 24 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने पहले भाजपा नेता से करीब चार करोड़ रुपए में जमीन का सौदा कर अनुबंध किया और फिर किसी अन्य व्यक्ति को जमीन का एक हिस्सा बेच दिया। इस घटना के बाद फरियादी ने थाने में आवेदन दिया था। जांच के बाद पुलिस ने किसान परिवार के छह सदस्यों के साथ एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि चेत नारायण सिंह पुत्र बीएस सिंह (45) प्राइवेट काम करते हैं। मई 2022 में पन्नालाल नाम के व्यक्ति के माध्यम से किसान अवध नारायण व उनके परिवार के लक्ष्मी नारायण, शिव नारायण, घनश्याम, काशीबाई व नारायणी से करीब 4 एकड़ जमीन का करीब 3 करोड़ 97 लाख रुपये में सौदा किया था। जमीन का सौदा पक्का होने पर दोनों पक्षों के बीच अनुबंध हुआ था इस दौरान चेत नारायण जमीन मालिक किसान परिवार को पन्नालाल के माध्यम से 24 लाख रूपये एडवांस के तौर पर दिए थे। वहीं शेष रकम 6 माह में अदा करने की बात तय हुई थी।

3 महा बाद साथ हजार वर्ग फीट जमीन अन्य को बेच दी
किसान परिवार ने 3 महीने बाद अगस्त 2022 में ही अनुबंधित जमीन में से 7000 वर्ग फीट जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। किसान परिवार ने अनुबंध शर्तों को उल्लंघन कर जमीन का सौदा किया। इस बात की जानकारी लगने पर फरियादी ने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद फरियादी ने थाने में लिखित शिकायत की थी।। फरियादी चैत नारायण सिंह भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications