'मिशन राजस्थान' पर जाएंगे MP के दिग्गज, प्रचार में निभाएंगे अहम भूमिका
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब इसके बाद मतगणना की तैयारी की जा रही है। वहीं अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता मिशन MP के बाद अब मिशन राजस्थान की तैयारी में जुट गए हैं।
प्रदेश से सीएम शिवराज और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत तमाम दिग्गज नेताओं के मिशन राजस्थान पर जाने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान में इन दिनों चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब लगातार प्रचार-प्रसार आगे बढ़ रहा है. वहीं अब अलग-अलग दलों के विभिन्न दिग्गज नेता राजस्थान पहुंचकर प्रचार-प्रसार अभियान में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं.

'मिशन राजस्थान' पर जाएंगे ये दिग्गज
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां अब 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। वहीं इससे पहले एमपी के दिग्गज नेता अब राजस्थान चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करते नजर आ सकते हैं, जहां इसके लिए जल्द ही सीएम शिवराज और कमलनाथ जैसे दिग्गज नेता मिशन राजस्थान के लिए रवानगी भर सकते हैं। इसके बाद मिशन राजस्थान पर जाने वाले नेताओं की सूची में बीजेपी से नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय जैसे नाम शामिल हैं, तो वहीं कांग्रेस दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरूण यादव और जीतू पटवारी जैसे नेताओं को मिशन राजस्थान पर भेज सकती है।
MP में मतदान संपन्न
मध्य प्रदेश में छिटपुट घटनाओं के बीच 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ, जहां अबकी बार प्रदेश में 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है. आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। वहीं इससे पहले सियासी गलियारों में उन आंकड़ों पर चर्चाएं जारी हैं, जिन पर पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनी थी।
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय और संजय शुक्ला का हुआ आमना-सामना, तीखी बहस का Video Viral












Click it and Unblock the Notifications