Bhopal News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भोपाल मध्य से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने बजाए ढोल-नगाड़े

Bhopal Chandrayaan News: राजधानी में चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद उत्साह का माहौल है। भोपाल में मध्य विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया। सीएम शिवराज ने कहा कि अब चंद हमारी मुट्ठी में इसरो की पूरी टीम पर हमें गर्व है। बता दे भारत ने आज इतिहास रच दिया है। दरअसल, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग की है। दुनिया भर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। बुधवार शाम 6:04 पर चंद्रायनश्री का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत का मून मिशन चंद्रयान-3, 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके बाद 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया और इसके बाद 17 अगस्त को चंद्रयान के दोनों मॉड्यूल ऑर्बिटर और लैंडर अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद लैंडर विक्रम को चंद्रमा के करीब लाने की कवायद शुरू की गई। उसके बाद इसकी गति को कम करने के लिए डीबूस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

BJP candidate from Bhopal Madhya Alok Sharma played drums on the successful landing of Chandrayaan-3

600 करोड रुपए का खर्चा

भारत विश्व में पहला ऐसा देश बन गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका है। भारत के चंद्रायन-3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस मिशन में केवल 600 करोड रुपए का खर्चा आया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग से वर्चुअल जुड़कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग अच्छी पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+