MP News: BJP की 5 जन आशीर्वाद यात्राएं 8 सितंबर को कई शहरों से होंगी शुरू, नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे शामिल

BJP मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही पांच जन आशीर्वाद यात्राएं 8 सितंबर को अलग-अलग क्षेत्रों के शहरों व कस्बों से शुरू होंगी। जिसमें जगह-जगह रोड शो, रथसभा व जनसभाएं होंगी। इन जन आशीर्वाद यात्राओं में केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा सबलगढ़ से शुरू होगी

BJP की ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को मुरैना जिले के सबलगढ़ से शुरू होगी। उसके बाद गांवों से कस्बों से होते हुए मुरैना पहुंचेगी, जहां जनसभा होगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर यात्रा रथ के साथ रोड-शो करते हुए कैलारस पहुंचेंगे।

BJPs 5 Jan Ashirwad Yatras will start on September 8, Narendra Singh Tomar will participate

कैलारस में अपरान्ह 1 बजे जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा के बाद जन आर्शीवाद यात्रा जौरा पहुंचेंगी। जौरा में रोड-शो और रथ सभा होगी। जिसके बाद यात्रा शाम 4 बजे सुमावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुंगावली पहुंचेगी। यहां जनसभा के बाद यात्रा मुरैना के लिए रवाना होगी। मुरैना शहर में रोड-शो के बाद शाम 8 बजे जीवाजीगंज स्थित रामजानकी मंदिर के सामने जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

विंध्य की यात्रा देवतलाब से शुरू होगी

8 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा देवतालाब विधानसभा के बहुती से शुरू होकर करह (रथ सभा), के बाद मऊगंज विधानसभा के पहाड़ी, हरदी, ढ़ाबा होते हुए हनुमना में (रोड शो), खटखरी, पटेहरा के रास्ते नवनिर्मित जिला मऊगंज पहुंचेगी जहां रथ सभा संपन्न होगी। यात्रा आगे पुनः देवतालाब विधानसभा के पान्नी पथरिया, डगडऔआ, देवतालाब (रथ सभा), इटहा कला, सुअरहा के रास्ते मनगवां विधानसभा के रघुनाथगंज, टिकुरी 37, चन्देह होते हुए मनगवां पहुंचेगी जहां मंच सभा सम्पन्न होगी। जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

खण्डवा की यात्रा खकनार से प्रारंभ होगी

खंडवा से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा 8 अगस्त को खकनार से प्रातः प्रारंभ होगी। यहां पर नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर रथ में आम नागरिकों का अभिवादन करते हुए चलेगी। यात्रा धाबा, कारखेड़ा, शिरपुर होते हुए दरियापुर पहुंचेगी। जहां पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधित करेंगे। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा शाहपुर, शिकारपुरा गेट, कमलापुर चौक, असीरगढ़ होते हुए पंधाना विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहां से लिंगीफटा, बोरगांव, कुमठी, रुस्तमपुर, डुल्हारफटा, पंधाना, डुल्हार, छैगांव माखन, भोजा खेड़ी, देशगांव पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा खरगोन जिले में प्रवेश करेगी। जिले के ग्राम रोशिया, दौड़वा, धनगांव, निमाड़ खेड़ी, सुलगांव होते हुए सनावद और यहां से बड़वाह के लिए रवाना होगी। यात्रा मार्ग में एक बड़ी सभा, एक छोटी सभा तथा छह रथ सभा से पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। साथ ही हर ग्राम पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम मतदाताओं द्वारा रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

शहपुरा से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा

जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी व सांसद राव उदय प्रताप सिंह एवं सह प्रभारी अभिलाष पांडे ने बताया कि मंडला से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को शहपुरा के बिछिया से प्रारंभ होगी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्री राकेश सिंह शामिल होंगे। जिसके पश्चात यात्रा निवास विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी। जबलपुर ग्रामीण में रथ सभा और रोड शो के साथ निवास और सीहोरा में आम सभा होगी। जिसमें बडी संख्या में आमजन व कार्यकर्ता रथ यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+