Bhopal: कीटनाशक छिड़क कर पौधे को जिंदगी देना चाहते थे चाचा, लेकिन चली गई भतीजे की जान
भोपाल में एक चाचा की गलती से उसके भतीजे की जान चली गई। दरअसल चाचा ने पौधों में छिड़कने वाले कीटनाशक को गिलास में घोला था। लेकिन गिलास को बिना साफ करे घर में रख दिया। दोपहर में उसके भतीजे ने प्यास लगने पर उसी कीटनाशक वाले
राजधानी भोपाल में एक चाचा की गलती से उसके भतीजे की जान चली गई। दरअसल चाचा ने पौधों में छिड़कने वाले कीटनाशक को गिलास में घोला था। लेकिन गिलास को बिना साफ करे घर में रख दिया। दोपहर में उसके भतीजे ने प्यास लगने पर उसी कीटनाशक वाले गिलास से पानी भरकर पी लिया। जिसके बाद भतीजे की तबीयत खराब हो गई और जहर का असर होने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। जवान बेटे की मौत हो जाने से मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कीटनाशक एक गिलास में घोलकर कुप्पी में भर लिया था
छोला मंदिर थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार के मुताबिक भानपुर में स्थित पटेल मार्केट में रेलवे से रिटायर्ड रामबाबू विश्वकर्मा अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। उनका 21 साल का बेटा शुभम विश्वकर्मा एक निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। मैं सेकंड ईयर में था। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह शुभम के "चाचा लक्ष्मण विश्वकर्मा" ने फसल में छिड़कने के लिए कीटनाशक एक गिलास में घोलकर कुप्पी में भर लिया था। इसके बाद गिलास बिना साफ किए घर में रखकर खेत पर चले गए थे।

पानी पीने के 3 घंटे बाद हुई बेचैनी
उधर दोपहर करीब 12 बजे शुभम घर पहुंचा। गला सूखने पर उसने उसी गिलास से पानी भरकर पी लिया। करीब 3 घंटे के बाद उसे बेचैनी होने लगी उसकी तबीयत खराब होने के बाद घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान बुधवार रात 9 बजे शुभम की मौत हो गई। फिलहाल छोला थाना पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

खेत से लौटने पर शुभम ने चाचा को बताई थी पूरी बात
कीटनाशक वाले गिलास से पानी पीने पर जब शुभम को बेचे नहीं हुई तो यह बात उसने खेत से वापस लौटे चाचा को बताई, तो चाचा ने शुभम से खाने पीने के बारे में पूछा। शुभम ने बताया कि उसने गिलास में पानी भरकर पिया था, तभी से उसको बेचैनी हो रही है। तब चाचा को अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ती देख अस्पताल वालों ने उसे भर्ती कर लिया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत का खुलासा हुआ।

कीटनाशक होता है जहरीला
रसायन विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रवंशी के अनुसार अगर आप कीटनाशक का प्रयोग कर रहे हैं, तो पहले कीटनाशक के बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी होती है क्योंकि कीटनाशक बेहद ही जहरीला और खतरनाक होता है, इसलिए उसके प्रयोग से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। कीटनाशक कई प्रकार के जहरीले रसायनों से मिलकर बने होते हैं बिना सावधानी बरते इनका प्रयोग मनुष्य जानवर और फसलों के लिए भी खतरा बन जाता है फसल में कीटनाशक का प्रयोग पूर्व, प्रयोग करते समय और प्रयोग के बाद भी सावधानियां रखनी चाहिए।

कीटनाशक छिड़काव करने के बाद बरते ये सावधानियां
कीटनाशक दवा बेहद ही जहरीली होती है। छिड़काव करने के बाद इसका असर करीब 12 घंटे से लेकर 18 घटों तक रहता है। इसलिए इसका छिड़काव करते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो इससे जान भी जा सकती है।
- छिड़काव के बाद खुद को और पहने हुए कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करें।
- कीटनाशक के उपयोग में लाए गए बर्तनों को अच्छी तरह से धोकर ऐसी जगह रखें। जिसका उपयोग कोई खाने के उपयोग के बर्तन में ना कर सके।
- अगर छिड़काव के बाद कीटनाशक बच गया है, तो उसे जानवर और बच्चे की मौत से दूर रखें
- खेत में कीटनाशक छिड़काव के बाद 12 घंटे तक प्रवेश ना करें।
ये भी पढ़ें : अंधविश्वास में गई किशोरी की जान, सांप काटने के बाद झाड़-फूंक कराते रह गए परिजन












Click it and Unblock the Notifications