जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में घुसा 'जहरीला सांप', अटैक मोड में आया तो यात्रियों ने खाली कर दी बोगी, Video
Snake in train: भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सांप निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे को तुरंत जांच शुरू करनी पड़ी।
Recommended Video
जहरीला सांप ट्रेन के C-1 कोच में सीट के ऊपर लगेज रखने वाली जगह पर देखा गया है। ट्रेन में सांप देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। जन शताब्दी ट्रेन में नजर आए सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने की है। 22 सितंबर को भी जबलपुर-मुंबई गरीब रथ ट्रेन ऐसा ही मामला हुआ था जब ट्रेन में सांप निकलने की घटना हो चुकी है।
लगातार दूसरी बार ट्रेन में सांप मिलने के मद्देनजर रेल महकमे ने कोचों की सफाई में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, ट्रेनों में तैनात अटेंडर्स को भी सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
रेलवे विभाग बाहरी लोगों द्वारा जानबूझकर ट्रेनों में सांप छोड़ने की संभावना की भी जांच कर रहा है। बता दें, इससे पहले दो बार ट्रेन में सांप मिलने की खबर आ चुकी है। पहली घटना 22 सितंबर को जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस में सामने आया था, जबकि दूसरी घटना 25 सितंबर को जयपुर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में सामने आ चुकी हैं।
लगातार घटनाओं के बाद रेलवे ने कोचों की सफाई और सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्त करने का फैसला किया है। सांप निकलने की वजहों और संभावित लापरवाहियों को लेकर जांच जारी है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल विभाग जल्द ठोस कदम उठाने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications