नौकर ने कचरे में मिले खराब मोबाइल को सुधरवाकर युवक-मंगेतर के प्राइवेट फोटो करवा दिए VIRAL

भोपाल, 16 सितम्बर। मध्य प्रदेश सायबर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर युवक व उसकी मंगेतर की गोपनीय फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी को युवक का खराब मोबाइल घर की साफ-सफाई के दौरान मिला था। इसके बाद उसने मोबाइल को सुधरवा लिया।

युवक और उसकी मंगेतर की गोपनीय फोटो थीं

युवक और उसकी मंगेतर की गोपनीय फोटो थीं

इस मोबाइल में युवक और उसकी मंगेतर की गोपनीय फोटो थीं। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। रकम नहीं मिलने पर आरोपी ने युवक के रिश्तेदारों को फोटो भेज दिए। फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड, एक मेमोरी कार्ड बरामद किया है।

अज्ञात वाट्सऐप नबंर से मैसेज आया

अज्ञात वाट्सऐप नबंर से मैसेज आया

एएसपी अंकित जयसवाल ने बताया कि भोपाल निवासी युवक ने शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि अज्ञात वाट्सऐप नबंर से मैसेज आया कि मेरे पास तुम्हारे व तुम्हारी मंगेतर के प्राइवेट फोटो हैं, जो मैं तुम्हें भेज रहा हूं। प्राइवेट फोटो वायरल करने के नाम पर आरोपी ने फरियादी से 1 लाख रुपए की डिमांड रख दी। पैसे न देने पर आरोपी ने फेसबुक पर 5 अलग-अलग नाम की फर्जी आईडी बनाकर फरियादी के प्राइवेट फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने अशोका गार्डन निवासी शाहरूख खान को मामले में गिरफ्तार किया है।

फरियादी का खराब मोबाइल मिला

फरियादी का खराब मोबाइल मिला

बता दें कि आरोपी फरियादी के रिश्तेदार के घर पर काम करता था। घर की साफ-सफाई में शाहरूख को फरियादी का खराब मोबाइल मिला। जिसे आरोपी ने सही करवा लिया। इसके बाद उपयोग करने लगा। मोबाइल में फरियादी के व उसकी मंगेतर के प्राइवेट फोटो थे, जो उसने अपने मोबाइल में ले लिए।

फर्जी फेसबुक आईडी बना कर फोटो वायरल कर दिए

फर्जी फेसबुक आईडी बना कर फोटो वायरल कर दिए

उसके बाद आरोपी ने फर्जी नंबर से वाट्सऐप का उपयोग कर फरियादी और उसकी मंगेतर को उनके प्राइवेट फोटो भेज कर वायरल करने की धमकी देने लगा। वह 1 लाख रुपए की मांग कर रहा था। फरियादी ने पैसे नही दिए तो आरोपी शाहरूख ने 5 अलग-अलग नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर फोटो वायरल कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+