भोपाल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस से संक्रमित
भोपाल, 17 जून। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अब वेरिएंट डेल्टा प्लस ने चिंता बढ़ा दी है। यह कोरोना वायरस का ही नया रूप है। अब तक देश में इसके छह मामले सामने आ चुके हैं।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट डेल्टा प्लस के दस्तक दिए जाने की पुष्टि की है।
मंत्री सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश से एनसीडीसी ने जो सैंपल लिए थे, उनमें से एक सैंपल में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिला है। फिलहाल नए वेरिएंट की स्टडी की जा रही है। ताकि कोरोना के नए रूप की भी चेन तोड़ी जा सके।
बता दें कि यह बुजुर्ग महिला भोपाल के बरखेड़ा पठानी की रहने वाली है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की चपेट में आने वाली इस महिला का उपचार किया जा रहा है। साथ ही महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। महिला की तबीयत ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications